Guna Crime News: ‘मर जा… जहर खा ले’, पिता की एक बात ने ले ली बेटे की जान, पत्नी भी मौत से जूझ रही
‘मर जा… जहर खा ले’, पिता की एक बात ने ले ली बेटे की जान, पत्नी भी मौत से जूझ रही…Guna Crime News: One statement of the father took

Guna Crime News | Image Source | IBC24
- गुना में दिल दहला देने वाली घटना,
- पिता के तानों ने ली बेटे की जान,
- युवक ने पत्नी संग खाया जहर,
गुना: Guna Crime News: कहते हैं घर वह जगह होती है जहाँ इंसान सुकून पाता है लेकिन गुना ज़िले के चंदबर गाँव से आई यह ख़बर इस धारणा को झकझोर कर रख देती है। एक युवक को अपने ही पिता की बेरहमी तानों और दहेज की लालच ने इस हद तक तोड़ दिया कि उसने पत्नी के साथ ज़हर खाकर अपनी जीवनलीला ही समाप्त कर ली। युवक की मौत हो गई जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।
Read More : घर से निकले, मायके नहीं पहुंचे… आखिर कहां गए थे नवविवाहित जोड़ा नरेंद्र और ट्विंकल? पुलिस भी रह गई दंग
Guna Crime News: मृतक की पत्नी से मिली जानकारी के अनुसार, राजकुमार अहिरवार बीमारी से जूझ रहा था। इलाज के लिए उसने पिता से पैसे माँगे, लेकिन मदद के बजाय उलाहने और अपमान मिला। आरोप है कि पिता ने ताना मारा मर जा... ज़हर खा ले... और यह बात बेटे के दिल पर लग गई। इसी अपमान और आए दिन की घरेलू कलह से तंग आकर राजकुमार ने पत्नी उमा बाई अहिरवार के साथ ज़हरीला पदार्थ खा लिया।
Guna Crime News: अस्पताल ले जाते समय युवक बेहोशी की हालत में पत्नी से बोलता रहा मेरे सिवा तेरा कौन है... तू भी खा ले ज़हर...। गंभीर हालत में दोनों को गुना ज़िला अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं उमा बाई का इलाज जारी है और उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। राजकुमार अहिरवार चंदबर गाँव का निवासी था जबकि उसकी पत्नी उमा बाई, थाना ऊनारसी कला ज़िला विदिशा की रहने वाली है। उसका मायका बड़का तहसील साडोरा में स्थित है।
Guna Crime News: परिवारवालों का कहना है कि राजकुमार का ससुर दहेज की माँग को लेकर बहू पर मानसिक और शारीरिक अत्याचार करता था। अक्सर मारपीट होती थी। घटना वाले दिन भी कुछ ऐसा ही हुआ ससुर ने बहू को अपमानित किया और बेटे से हिसाब-किताब माँगते हुए ज़हर खाने की धमकी दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है। परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ की जा रही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: अगर किसी व्यक्ति ने दहेज उत्पीड़न के कारण आत्महत्या की है, तो परिजन या गवाह स्थानीय पुलिस थाने में IPC की धारा 304B (दहेज मृत्यु) और 498A (पति या ससुराल पक्ष द्वारा क्रूरता) के तहत FIR दर्ज करवा सकते हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Guna Crime News: One statement of the father took the life of the son, the wife is also battling with death
गुना
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm