Guna Farmer Suicide News Latest Update: गुना में किसान ने खाद की कमी के चलते नहीं की खुदकुशी, बीमारी से था परेशान, लग चुकी थी शराब की लत
Guna Farmer Suicide News Latest Update: गुना में किसान ने खाद की कमी के चलते नहीं की खुदकुशी, बीमारी से था परेशान, लग चुकी थी शराब की लत

LLB Student Committed Suicide। Image Credit: IBC24 File Image
गुना: Guna Farmer Suicide News Latest Update मध्यप्रदेश में इन दिनों खाद की किल्लत की खबरें तेजी से सामने आ रही है। वहीं आज यानि 17 नवंबर को ये खबर आई थी कि भगवत सिंह नाम के किसान ने खादी की कमी को लेकर खुदकुशी कर ली। वहीं, अब किसान भगवत सिंह किरार की खुदकुशी के मामले में नया मोड़ आ गया है। भगवत सिंह ने खाद की कमी के चलते नहीं बल्कि अपनी बीमारी से परेशान होकर खुदकुशी की है। इतना ही नहीं भगवत सिंह आदतन शराबी भी था। इस बात की जानकारी प्रशासन की ओर से दी गई है।
Guna Farmer Suicide News Latest Update प्रशासन की ओर से भगवत सिंह की मौत के मामले को लेकर कहा है कि मृतक भगवत सिंह किरार के परिजनों के पुलिस द्वारा कथन लिये गये, जिसमें उसके भाई व परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक भगवत सिंह लंबे समय से बीमार चल रहा था। अभी कुछ दिन पहले से उसके सीने में दर्द रहने लगा था, जिसके ईलाज हेतु दिनांक 13 नवम्बर 2024 को वह इंदौर की गोकुलदास अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। अस्पताल में डॉकटरों ने बताया कि भगवत के सिर पर खून का थक्का जम गया है, जिसे ऑपरेशन करके निकाला जाएगा। लेकिन परिजनों ने बाद में ऑपरेशन करवाने की बात कहकर 17 नवंबर को भगवत को डिस्चार्ज करवा लिया। बताया गया कि भगवत सिंह आदतन शराबी था और घटना के दिन भी उसने जमकर शराब पी थी।
वहीं, एजेएस स्टार हॉस्पिटल गुना द्वारा अवगत कराया गया कि मृतक के परिजन 17 नवम्बर 2024 को समय 08:59:24 PM पर मृतक के सीने में दर्द होने पर उसे गुना की एजेएस स्टार हॉस्पिटल लेकर आये थे। जहां पर डॉक्टर राजेन्द्र राजपूत द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया था एवं मृतक को जिला अस्पताल लेकर जाने के लिये बोला गया था। लेकिन उनके परिजन रात में ही मृतक को घर ले गये और परिजनों द्वारा दिनांक 18 नवम्बर 2024 की सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
खाद की कमी के आरोपों पर भी प्रशासन की ओर से जवाब आया है। प्रशासन कहा कि जिले की सेवा सहकारी समिति झागर में 24.8 मैट्रिक टन डीएपी खाद उपलबध है। कृषकों की मांग अनुसार खाद प्रदाय किया जा रहा है। सोसायटी में खाद वितरण की कोई समस्या नही है।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Guna Farmer Suicide News Latest Update : Guna Farmer not Committed Suicide due to Fertilizer Shortage
गुना
और भी पढ़ें ›
Today Live Breaking News and Updates 2 October 2026: राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, लाल बहादुर शास्त्री को भी किया नमन
02 Oct 2026 | 9:05 am
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am