Hit and Run Case in Gwalior : पहले लोडिंग वाहन ने मारी टक्कर.. फिर 24 फीट तक पुलिसकर्मी को घसीटा, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
Hit and Run Case in Gwalior : पहले लोडिंग वाहन ने मारी टक्कर.. फिर 24 फीट तक पुलिसकर्मी को घसीटा, CCTV में कैद हुई पूरी घटना |

Hit and Run Case in Gwalior | Source : IBC24
- ग्वालियर में लोडिंग वाहन ने चौराहे पर खड़े हवलदार को टक्कर मार दी।
- बताया जा रहा है कि भागने के दौरान उसने एक बाइक को भी टक्कर मारी।
- चौराहे पर लगे सीसीटीवी में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। पुलिस को 57 सेकेंड का फुटेज मिला है।
ग्वालियर। Hit and Run Case in Gwalior : ग्वालियर में लोडिंग वाहन ने चौराहे पर खड़े हवलदार को टक्कर मार दी। वाहन हवलदार को करीब 25 फीट तक घसीटते हुए ले गया। इसके बाद ड्राइवर ने गाड़ी रोकी और भाग निकला। बताया जा रहा है कि भागने के दौरान उसने एक बाइक को भी टक्कर मारी। घटना बहोड़ापुर इलाके में सागरताल चौराहे पर सुबह 5 बजे की है। हवलदार सुबह की गश्त पर तैनात था। हादसे के बाद वह करीब 15 मिनट तक सड़क पर घायल पड़ा रहा। लोग वहां से गुजरते रहे, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची और हवलदार को अस्पताल पहुंचाया। पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।
दरअसल ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना में पदस्थ हवलदार राकेश शर्मा चौराहे पर खड़े होकर होमगार्ड सैनिक का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान सैनिक का फोन आया और हवलदार बात करने लगा। तभी पीछे से तेज रफ्तार लोडिंग वाहन आया। चालक ने मोड़ पर ब्रेक नहीं लगाए और हवलदार को टक्कर मार दी। लोगों के शोर मचाने पर ड्राइवर ने ब्रेक लगाया। उसने देखा कि हवलदार बेहोश हो गया है तो वह गाड़ी लेकर भाग गया। हवलदार राकेश करीब 15 मिनट तक सड़क पर घायल पड़ा रहा। कई वाहन वहां से गुजरे, लेकिन किसी ने उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया।
चौराहे पर लगे सीसीटीवी में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। पुलिस को 57 सेकेंड का फुटेज मिला है। पुलिस फुटेज के आधार पर वाहन चालक की पहचान कर रही है। बता दें कि करीब 6 महीने पहले चेतकपुरी गेट पर एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मारकर बोनट पर लटकाकर ले गया था। अब तक इस कार चालक की पहचान नहीं हो पाई है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में सागरताल चौराहे पर सुबह 5 बजे एक तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने हवलदार राकेश शर्मा को टक्कर मारी। वाहन हवलदार को करीब 25 फीट तक घसीटते हुए ले गया, इसके बाद चालक गाड़ी को रोककर भाग गया।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: First a loading vehicle hit him.. then dragged the policeman for 24 feet, the entire incident was captured on CCTV
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
Today Live Breaking News and Updates 2 October 2026: राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, लाल बहादुर शास्त्री को भी किया नमन
02 Oct 2026 | 9:05 am
Stock Market Holiday: 2 अक्टूबर को बाजार में होगी खरीद-बिक्री या रहेगा सन्नाटा? NSE-BSE की छुट्टी को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगी ट्रेडिंग
02 Oct 2026 | 8:57 am
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am