Gwalior Mid Day Meal :मध्यान्ह भोजन की सब्जी में मिला मरा हुआ मेढ़क, देखकर निकल गई बच्चों की चीखें, शिक्षक बोले- कई बार शिकायत के बाद नहीं सुधर रही व्यवस्था
ग्वालियर के एक सरकारी स्कूल में मिड-डे मील में पका हुआ मेंढक मिलने से हड़कंप मच गया। शिक्षकों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। जिला शिक्षा अधिकारी …

Gwalior Mid Day Meal
- ग्वालियर के सरकारी स्कूल में मिड-डे मील में पका हुआ मेंढक मिला।
- घटना का वीडियो शिक्षकों ने सोशल मीडिया पर वायरल किया।
- जिला शिक्षा अधिकारी और CEO ने तुरंत जांच के आदेश दिए।
Gwalior Mid Day Meal ग्वालियर : प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बच्चों को परोसा जाने वाला मिड-डे मील अक्सर चर्चा में रहता है। कभी यह मेन्यू के अनुसार तैयार नहीं होता, तो कभी भोजन की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठते हैं। ताज़ा मामला ग्वालियर ज़िले से सामने आया है, जहाँ मध्यान्ह भोजन में परोसी जाने वाली सब्ज़ी में मरा हुआ मेंढक मिला है। इस घटना के बाद स्कूल में शिक्षकों के बीच हड़कंप मच गया। उन्होंने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फ़िलहाल इस पूरे मामले में जिला शिक्षा अधिकारी और सीईओ जिला पंचायत ने जाँच के आदेश दे दिए हैं।
चमचे में आया पका हुआ मेंढक
Gwalior Mid Day Meal मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला शासकीय प्राथमिक विद्यालय गोकुलपुर गिरवाई का है। यहाँ सोमवार की सुबह छात्रों को मध्यान्ह भोजन बाँटते समय सब्ज़ी
देखते ही शिक्षकों में हड़कंप मच गया। भोजन वितरण करने वाली महिला कर्मचारी ने, जब मध्यान्ह भोजन बाँटने के लिए सब्ज़ी के बर्तन में चमचा चलाया, तो पक्का हुआ मेंढक चमचे में आ गया। विद्यालय स्टाफ और बच्चों के अनुसार, मिड डे मील की गुणवत्ता पर पहले भी कई बार सवाल उठाए जा चुके हैं। कई मौकों पर खाने में बदबू, कीड़े और दूषित सामग्री मिल चुकी है।
Gwalior Mid Day Meal घटना के बाद शिक्षकों ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होते ही हड़कंप मच गया। शिक्षकों ने इस घटना की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी और सीईओ जिला पंचायत से की। मामला संज्ञान में लेते हुए अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जाँच के आदेश दे दिए हैं।
यह भी पढ़ें
- इंस्टाग्राम में वायरल MMS वाली लड़की ने किया सुसाइड? 19 मिनट 34 सेकंड वाला वीडियो लीक होने के बाद मचा हल्ला, जानें पूरी सच्चाई
- इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड… और कुछ ही मिनटों में हुआ वायरल, फिर युवक ने उठा लिया ये खौफनाक कदम, पूरी कहानी जानकर दंग रह गए लोग
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: ग्वालियर जिले के शासकीय प्राथमिक विद्यालय गोकुलपुर गिरवाई में।
लेखक के बारे में
IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।
और भी पढ़ें...Web Title: Frog Found in Mid-Day Meal at Gwalior School, Teachers Shocked
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर
30 Sept 2026 | 3:59 pmसीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की
30 Sept 2026 | 2:53 pm
Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब
30 Sept 2026 | 2:19 pm
Milk Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को बड़ा झटका, फिर बढ़े दूध के दाम, इस दिन से लागू होगी नई कीमत
30 Sept 2026 | 2:09 pm
Ujjain Chakubazi News: गणेश विसर्जन के दौरान मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा माहौल, चाकूबाजी से पूरे इलाके में मचा हड़कंप
30 Sept 2026 | 1:53 pm