BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Gwalior Crime News: मोहब्बत बनी ‘मौत की वजह’.. भागकर की थी शादी, अब खून से लथपथ मिली प्रेमिका की लाश..

Gwalior Crime News: ग्वालियर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां लवर्स कब दुशमन बन गए पता ही नहीं चला। दरअसल शुक्रवार दोपहर को एक महिला …

Gwalior Crime News

Gwalior Crime News

muskan mishra
Published: 13 Sept 2025 | 1:15 pmModified: 13 Sept 2025 | 1:40 pm
HIGHLIGHTS
  1. ग्वालियर में शुक्रवार को पत्नि को ताबड़तोड़ गोलियां मारी गईं, आरोपी गिरफ्तार।
  2. पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, बाद में उसे थाने ले जाया गया।
  3. नंदिनी ने सोशल मीडिया पर फर्जी अश्लील फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी की शिकायत की।

Gwalior Crime News: ग्वालियर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां लवर्स कब दुशमन बन गए पता ही नहीं चला। दरअसल शुक्रवार दोपहर को एक महिला को गोलियों से भून दिया गया। घटना रूप सिंह स्टेडियम के सामने की है। यहां युवक ने उसे रोका और उसके चेहरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी ने पुलिस पर भी पिस्टल तान दी। पुलिस ने उसे काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ा। उसकी पिटाई भी की। फिर उसे उठाकर थाने ले गई। पूरा मामला बिल्कुल हैरान कर देने वाला है।

Read more: Bank Closed Today: आज शनिवार बैंक रहेंगे बंद या जारी रहेगा कामकाज?.. जरूरी काम से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर

ये है पूरा मामला

Gwalior Crime News: गोली चलाने वाले का नाम अरविंद परिहार है। जो और कोई नहीं बल्कि गोलियों मृतका का पति है। अरविंद ने नंदिनी परिहार से आर्य समाज मंदिर से शादी की थी। पिछले मंगलवार यानि की 9 सितंबर को नंदिनी ने अरविंद के खिलाफ एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की थी। नंदिनी ने आरोप लगाया था कि अरविंद ने धोखे से उससे शादी की। अरविंद पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। नंदिनी ने बताया था कि जब इसका विरोध किया तो 16 नवंबर 2024 को अरविंद और उसकी दोस्त पूजा परिहार ने उस पर हमला किया। जिसकी शिकायत उसने थाने में दर्ज कराई थी और अभी यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

नंदिनी ने दर्ज कराई थी शिकायतें

Gwalior Crime News: नंदिनी ने ग्वालियर पुलिस से एक ओर शिकायत की थी जिसमें उसने बताया था कि अब अरविंद की दोस्त पूजा सोशल मीडिया पर उनकी फर्जी अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर रही हैं। ये सामग्री उनके परिवार को भी भेजी जा रही है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। अरविंद ने कहा था कि अगर वह उसके पास वापस नहीं आई तो उसे जान से मार देगा।

अरविंद ने नंदिनी पर लगाए आरोप

Gwalior Crime News: अंकित ने एक वीडियो ब्रॉडकास्ट किया था। वीडियो में अरविंद ने अपनी पत्नी को गोली मारने की वजह बताई है।उसने कहा नंदनी का बॉयफ्रेंड अंकुश पाठक उर्फ कल्लू के साथ वह 6 महीने से रह रही थी। बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर उसे झूठा केस में फंसाने का आरोप भी लगाया। साथ ही कहा है कि, उसकी पत्नी नंदिनी का कई लड़कों के साथ संबंध था।

Read more: Kolkata Crime News: मेट्रो स्टेशन में दोस्त ने नाबालिग को मारा चाक़ू, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस को जांच में क्या पता चला?

Gwalior Crime News: बहरहाल पुलिस को अब तक की जांच में पता चला है कि अरविंद पेशे से ठेकेदार है। उसने करीब 10 महीने पहले नंदिनी, उसके बेटे और मां को कार से कुचलने की कोशिश की थी। लेकिन शुक्रवार को तो जैसे उसके सिर पर खून सवार था। उसने गोलियों से उसे भून दिया। नंदिनी के शव को बरामद कर लिया गया है।तो वहीं, अरविंद पुलिस की गिरफ्त में है। वहीं ग्वालियर एसपी का कहना है दोनों पति-पत्नी नही थे, बल्कि लिव में रह रहे थे। दोनों के बीच विवाद गहराता जा रहा था। आज इस अंजाम तक पहुंच गया।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह घटना शुक्रवार दोपहर रूप सिंह स्टेडियम के सामने हुई।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Gwalior Crime News: Love became the reason for death in Gwalior, eloped and got married, then became enemies, wife's body riddled with bullets was recovered

शहर की खबरें

ग्वालियर

और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm