Damoh News: फिर जाति बनी विवाद का कारण, OBC समाज के युवक से धुलवाए गए पैर, घटना का वीडियो भी आया सामने…
जातिगत अपमान की घटना ने दमोह जिले को हिला कर रख दिया है, जहां एक युवक के साथ हुई अमानवीय घटना ने पूरे समाज को आक्रोशित कर दिया है।

Damoh News
- हटा में OBC युवक से पैर धुलवाने का मामला
- पटेरा के सतरिया गांव से एक और वीडियो वायरल पीड़ित
- परसोत्तम कुशवाहा ने परिवार सहित खुद को कमरे में बंद किया
Damoh News: दमोह: दमोह ज़िले के पटेरा तहसील के सतरिया गांव में OBC समाज से आने वाले युवक परसोत्तम कुशवाहा के साथ हुई जातिगत अपमानजनक घटना ने एक बार फिर पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस अमानवीय कृत्य का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से युवक से जबरन पैर धुलवाए जा रहे हैं। यह मामला न सिर्फ सामाजिक समरसता को ठेस पहुँचाने वाला है, बल्कि इससे जातिगत भेदभाव की गहराई भी सामने आती है, जो आज भी समाज में जड़ें जमाए हुए है।
[video width="1920" height="1080" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2025/10/DAMOH-VIVAD-MONTAGE.mp4"][/video]पीड़ित ने खुद को कमरे में बंद किया
Damoh News: पीड़ित परसोत्तम कुशवाहा इस घटना के बाद से गहरे मानसिक आघात में हैं। स्थिति यहाँ तक पहुँच गई कि उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ खुद को घर के एक कमरे में बंद कर लिया है। पीड़ित का कहना है कि वह प्रशासन और कानून से न्याय की उम्मीद रखता है और वह कहीं नहीं जाना चाहता। परसोत्तम ने यह भी कहा कि OBC संगठनों के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं की बढ़ती सक्रियता और दबाव के कारण वह मानसिक रूप से और भी अधिक परेशान हैं।
OBC समाज कर रहा प्रदर्शन
Damoh News: गौरतलब है कि इस घटना के विरोध में आज दमोह जिला मुख्यालय पर OBC समाज के विभिन्न संगठन मिलकर बड़ा प्रदर्शन कर रहे हैं। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि यह सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की अस्मिता और अधिकारों की लड़ाई है। इसी प्रदर्शन में भाग लेने के लिए संगठन से जुड़े कुछ लोग परसोत्तम कुशवाहा को लेने उनके गांव सतरिया पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने साथ चलने से इनकार कर दिया और घर के भीतर खुद को बंद कर लिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और पीड़ित की स्थिति को देखकर लोग गुस्से और चिंता दोनों में हैं। मांग की जा रही है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और पीड़ित परिवार को पूर्ण सुरक्षा और मानसिक सहयोग प्रदान किया जाए।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: दमोह जिले के पटेरा तहसील के सतरिया गांव में OBC समाज से आने वाले युवक परसोत्तम कुशवाहा के साथ जातिगत अपमानजनक घटना हुई है।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Damoh News: a young man from the OBC community being forced to wash their feet

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm