मप्र के दतिया जिले में बस पलटने से 28 पुलिसकर्मी घायल

मप्र के दतिया जिले में बस पलटने से 28 पुलिसकर्मी घायल

मप्र के दतिया जिले में बस पलटने से 28 पुलिसकर्मी घायल
Modified Date: May 4, 2024 / 10:37 pm IST
Published Date: May 4, 2024 10:37 pm IST

दतिया (मप्र), चार मई (भाषा) मध्य प्रदेश के दतिया जिले में शनिवार शाम को पुलिसकर्मियों को ले जा रही एक बस के पलटने से कम से कम 28 पुलिसकर्मी घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस की 29वीं बटालियन के जवान भांडेर में मुख्यमंत्री मोहन यादव की चुनावी रैली में ड्यूटी करके लौट रहे थे।

पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि ग्वालियर से 75 किलोमीटर दूर दतिया के बाहरी इलाके में मोहना हनुमान मंदिर के पास एक टैक्सी को बचाते समय बस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया।

उन्होंने बताया कि घायल जवानों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

भाषा सं दिमो शोभना

शोभना


लेखक के बारे में