युवाओं की पहली पसंद बियर योगा

युवाओं की पहली पसंद बियर योगा

युवाओं की पहली पसंद बियर योगा
Modified Date: November 29, 2022 / 03:48 am IST
Published Date: July 4, 2018 12:17 pm IST

जर्मनी के बर्लिन शहर की दो योगा टीचर एमिली और जूला ने मिलकर इस योगा का इजाफा किया है।एमिला का कहना है की बियर पीना और योगा करना सभी व्यक्ति का प्रिय काम है। इसलिए उन्होंने  2016 में ‘बियर योगा’ की शुरुआत की थी. बर्लिन से ऑस्ट्रेलिया पहुंचा यह चलन कुछ महीने से भारत में भी चलन पर है। 

बियर योगा की फाउंडर एमिली कहती है की कुछ समय बाद ही यह  सबसे लोकप्रिय फिटनेस ट्रेंड में से एक रहेगा। बियर योगा करने वालों का कहना है की बियर पिने के साथ  योग करना पुरानी प्रक्रिया है जिसे नए अंदाज़ से अब पेश किया जा रहा है। बियर योगा से दोहरा फायदा मिलता है. ज्यादातर लोग शायद इसे इसलिए पसंद करते हैं कि वे योग का फायदा बियर के मजे के साथ लेना चाहते है। 

कैसे की जाती है बियर योगा 

बियर योगा के दौरान योगासन करते हुए घूंट-घूंट बियर पी जाती है। 

 इसके कुछ आसनों में बीयर की बोतल का भी इस्तेमाल किया जाता  है। 

 योगाभ्यास में बियर और उसकी बोतल पूरी तरह शामिल होते है। 

 लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि ऐसा करना सही नहीं है क्योंकि योग करने से कुछ घंटे पहले तक किसी भी चीज का सेवन न करने की सलाह दी जाती है. एक बड़ा तबका इसे भारतीय संस्कृति के साथ खिलवाड़ भी मानता है। 

 

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में