मेडिटेशन के हैं कई फायदे

मेडिटेशन के हैं कई फायदे

मेडिटेशन के हैं कई फायदे
Modified Date: November 29, 2022 / 03:01 am IST
Published Date: October 5, 2018 12:06 pm IST

दिमाग  में एकाग्रता लाने का सबसे आसान तरीका होता है मेडिटेशन।इससे मन शांत होता है और बौद्धिक शक्ति का विकास होता है। मेडिटेशन करने से अपने कार्य में वृद्धि होती है और मन एकाग्र होता है। बच्चे के याद्दाशत भी बढ़ोतरी होती है । कुछ बच्चे बचपन से ही बहुत शरारती और चंचल मन के होते हैं, खेलों में तो वह हर बात अच्छा प्रदर्शन करते हैं लेकिन पढ़ाई के वक्त मन लगाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में मेडिटेशन बेहतर जरिया है। 

ऐसे करें  मेडिटेशन

कुछ लोगों का मानना है कि मेडिटेशन मुश्किल क्रिया है। यह दिमागी एक्सरसाइज बच्चों को लिए मुश्किल हो सकती है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है बस इसके लिए कुछ टिप्स अपनाना जरूरी है। पहले थोड़ी परेशानी हो सकती है लेकिन बाद में बच्चो को इसकी आदत पड़ जाएगी। 

 

बच्चे को कैसे करवाएं मेडिटेशन?

बच्चों को कोई भी चीज सीखाना बहुत आसान होता है। इससे दिमागी विकास बेहतर तरीके से होगा। 

1.सबसे पहले बच्चे को सुबह जल्दी उठने की आदत डालें और अपने साथ पार्क में ले जाएं। 

2. वहां चौकड़ी मार कर बैठ जाएं और बच्चे को भी ऐसा करने को कहें। उसे प्यार के साथ समझाएं खेल-खेल में वे मेडिटेशन में दिलचस्पी दिखाएगा। 

3. अब उसे आंखें बंद करके रिलैक्स होकर बैठने को कहें। 

4. धीरे-धीरे लंबी सांस लेना सीखाएं और उसे ओइम का उच्चारण करवाएं। ऐसा पहले 1 मिनट के लिए करवाएं। धीरे-धीरे समय बढ़ाएं। हफ्ते भर में बच्चे को इसकी आदत हो जाएगी। 

मेडिटेशन के फायदे

– इसके जरिए सारा दिन मन शांत रहता है। 

– गुस्सा कंट्रोल रहेगा। 

– मन में बुरे विचार नहीं आते।

– एकाग्रता बढ़ती है। 

– याद्दाशत में बढ़ौतरी होगी। 

वेब डेस्क IBC24

 


लेखक के बारे में