सर्दियों में त्वचा के साथ,बालों का भी रखें ध्यान
सर्दियों में त्वचा के साथ,बालों का भी रखें ध्यान
सर्दी क्वे मौसम में त्वचा की देखरेख जरुरी होती है।सबसे ज्यादा परेशानी होती है त्वचा के रूखे पन की इसके पीछे की खास वजह हवा में नमी के चलते स्किन शुष्क होने लगती है। अगर आपकी भी रुखी त्वचा को तो आप घर से बाहर जब भी जाए अपने हाथों के साथ-साथ अपने चेहरे को भी कवर कर के चले। इसके अलावा आप रोज रात को मॉश्चराइजर का प्रयोग जरुर करे इससे आपकी त्वचा पूरे दिन कोमल रहेगी और उसमे नमी भी बनी रहेगी।इसके साथ ही आपको और अधिक ध्यान देने की भी जरूरत है।
बालों की देखभाल- सर्दियों के दिनों में त्वचा के साथ-साथ बालों का भी ख्याल रखना चाहिए। अक्सर देखा गया है कि सर्दियों के दिनों में लड़कियां अपने बालों को धोने के लिए गर्म पानी का प्रयोग करती है पर क्या आप ये जानती है कि ये गर्म पानी आपके बालों को कमजोर और बेजान कर सकते हैं। तो अच्छा होगी की आप सर्दियों के दिनों में हल्के गुनगुने पानी का ही प्रयोग करें। इससे आपके बाल अच्छे से साफ भी हो जाएंगे और उन्हें किसी भी तरह का नुकसान भी नही होगा। इसके अलावा आप जब भी बाल धोए तो अपने बालों की हल्के गुनगुन तेल से मालिश अवश्य कर ले और धोने के बालों में कंडिश्नर का भी प्रयोग करे इससे आपके बाल कोमल और चमकदार लगने लगेगे।
अपनी त्वचा का ख्याल रखने के लिए ये जरुरी नही है कि आपको उसे केवल बाहरी रुप से पोषित करना हैं। सर्दियों के दिनों में अपनी त्वचा का जितना बाहर से ख्याल रखना जरुरी होता है उतना ही इसे अंदर से भी स्वस्थ रखना जरुरी होता हैं। इसके लिए आपको इस बात का ख्याल रखना होगा की आप जो भोजन खा रही है वो आपके लिए सही है कि नही। जितना हो सके तैलीय भोजन से दूर ही रहे और दिन में कम से कम 10 गिलास पानी अवश्य पीयें। इससे आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी मिलता रहेगा और आपकी त्वचा हर समय खिली-खिली रहेगी।इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा हरी और पत्तेदार सब्जियों का ज्यादा उपयोग करें।

Facebook


