BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी के दिन घर ले आएं ये चीजें, प्रसन्न हो जाएंगी विद्या की देवी मां सरस्वती, घर में आएगी सुख और समृद्धि

Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी के दिन घर ले आएं ये चीजें, प्रसन्न हो जाएंगी विद्या की देवी मां सरस्वती, घर में आएगी सुख और समृद्धि

Basant Panchami 2025। Photo Credit: Pexels

Basant Panchami 2025। Photo Credit: Pexels

Bhavna Sahu
Published: 28 Jan 2025 | 7:03 amModified: 28 Jan 2025 | 7:03 am

Basant Panchami 2025: हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का विशेष महत्व है। बसंत पंचमी को वसंत पंचमी भी कहा जाता है। हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। ये पर्व शिक्षा की देवी मां सरस्वती के साथ-साथ कामदेव को समर्पित है। ऐसी मान्यता है, कि इस दिन जो व्यक्ति मां सरस्वती की विधि-विधान के साथ पूजा करता है, उस व्यक्ति को मां सरस्वती का बेहद खास आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन माता को प्रसन्न करने के लिए कुछ चीजे जरूर खरीदनी चाहिए। कौनसी हैं वो चीजें आइए जानते हैं…

Read More : Basant Panchami 2025 Date: 2 या 3 फरवरी.. कब है बसंत पंचमी? यहां जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

कब है बसंत पंचमी 2025? (2025 me Basant Panchami Kab Hai)

वैदिक पंचांग के अनुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 2 फरवरी 2025 को सुबह 9 बजकर 14 मिनट पर होगा। पंचमी तिथि समाप्त 3 फरवरी को सुबह 3 बजकर 52 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, इस साल बसंत पंचमी का पर्व 2 फरवरी 2025 को मनाया जाएगा।

बसंत पंचमी 2025 सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त (Basant Panchami 2025 Saraswati Puja Subh Muhurat)

बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा का विधान है। इस दिन आप सुबह 7 बजकर 10 मिनट से लेकर 9 बजकर 30 मिनट तक के बीच मां सरस्वती की पूजा कर सकते हैं।

बसंत पंचमी पूजा विधि (Basant Panchami 2025 Saraswati Puja Vidhi)

बसंत पंचमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए. फिर मां सरस्वती का ध्यान करना चाहिए।
इसके बाद स्नान करके पीले वस्त्र पहनने पहनने चाहिए, क्योंकि मां को पीला रंग बहुत प्रिय है।
चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाकर माता सरस्वती की मूर्ति या तस्वीर रखें।
इसके बाद माता को पीले रंग का वस्त्र चढ़ाएं।
माता को पीले फूल, रोली, केसर, हल्दी, चंदन और अक्षत भी चढ़ाएं।
माता को पीले चावल, फल और मिठाई का भोग लगाएं।
माता के सामने घी का दिया जलाएं।
माता सरस्वती के मंत्रों का जाप करें।
अंत में माता की आरती करने के बाद प्रसाद वितरित करें।

बसंत पंचमी पर क्या खरीदना शुभ

बसंत पंचमी पर खरीदें पीले फूल

बसंत पंचमी के दिन घर पर पीले फूल खरीदकर लाना बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है, कि पीले रंग के फूल माता पार्वती को बहुत ही प्रिय है। यह फूल पूजा में भी प्रयोग करने चाहिए।

वाद्य यंत्र

माता सरस्वती को संगीत की देवी भी कहा जाता है। इसलिए इस दिन माता को प्रसन्न करने के लिए आप कोई छोटा सा वाद्य यंत्र भी लेकर आ सकते हैं। ऐसा करने से मां सरस्वती की असीम कृपा आपके ऊपर बरसेगी।

माता सरस्वती की प्रतिमा

बता दें कि बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन माता सरस्वती की प्रतिमा घर अवश्य लानी चाहिए और उस मूर्ति या तस्वीर को घर के ईशान कोण में स्थापित करना चाहिए।

गहने खरीदना शुभ

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन माता पार्वती और भगवान शिव के विवाह का तिलकोत्सव हुआ था। इसलिए इस दिन गहने खरीदना शुभ माना जाता है।

वाहन खरीदना शुभ

बसंत पंचमी के दिन आप चाहें तो वाहन भी खरीद सकते हैं।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: 2025 में बसंत पंचमी कब मनाई जाएगी?

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: Basant Panchami 2025| Basant Panchami par kya kharidna chahiye

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report

02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am