BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

NHM Employees Update News: NHM के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! BJP सांसद ने किया मांगों का समर्थन, मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा की बात कही

NHM Employees update News: भारतीय जनता पार्टी के सांसद विजय बघेल ने NHM के कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए, इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री से चर्चा …

NHM Employees update News, image source: ibc24

NHM Employees update News, image source: ibc24

Dr.Anil Shukla
Published: 31 Aug 2025 | 3:14 pmModified: 31 Aug 2025 | 3:17 pm
HIGHLIGHTS
  1. चुनावी घोषणा पत्र में मांगें पूरा करने का वादा
  2. मशाल रैली व कैंडल मार्च से जताया विरोध
  3. अनिश्चितकालीन हड़ताल और आंदोलन जारी

रायपुर: NHM Employees update News, NHM के 16 हजार से अधिक कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर पखवाड़े भर से आंदोलन में है। पूरे प्रदेश भर में एनएचएम के कर्मचारी अलग-अलग तरीके से धरना , प्रदर्शन , आंदोलन कर सरकार तक अपनी मांगों को पहुंचने में लगे हुए हैं । इनकी प्रमुख मांगे नियमितीकरण, संविलियन, ग्रेड पे, और लंबित 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के सांसद विजय बघेल ने NHM के कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए, इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री से चर्चा करने की बात कही है।

चुनावी घोषणा पत्र में मांगें पूरा करने का वादा

इस पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में मांगें पूरा करने का वादा किया था लेकिन ये वादा करके भूल गए । त्यौहार के समय महिलाएं सहित हजारों लोग अपनी मांगों को लेकर अपने घरों से दूर धरने पर बैठे हुए हैं यह एक तरह से अभिशाप है ।

भाजपा के सांसद विजय बघेल ने उनकी मांगों का समर्थन किया है, वो भी सरकार के नुमाइंदे हैं । अब जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी के सांसद ने भी एनएचएम के कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया है उसके बाद से इस मुद्दे पर सियासत भी गरमा रही है । कांग्रेसी अब इसको लेकर सरकार पर निशाना साध रहे है ।

मशाल रैली व कैंडल मार्च से जताया विरोध

NHM Employees update News, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों की मांगों को लेकर जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के तहत शनिवार शाम जिले के एनएचएम कर्मचारियों ने मशाल रैली और कैंडल मार्च निकाला। यह रैली डीएनके मैदान धरना स्थल से शुरू होकर सामुदायिक भवन, कांग्रेस भवन होते हुए अम्बेडकर चौक पर जाकर समाप्त हुई।

एनएचएम कर्मचारी संघ, जिला इकाई कोण्डागांव के बैनर तले निकाली गई इस रैली में बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए। रैली के दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की और सरकार से जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा करने की अपील की। संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि लंबे समय से नियमितीकरण, वेतनमान और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर आंदोलन जारी है, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है।

अनिश्चितकालीन हड़ताल और आंदोलन जारी

उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल और आंदोलन जारी रहेगा। इस हड़ताल का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दिखने लगा है। खासकर ग्रामीण अंचल में मरीजों को इलाज के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

read more: Chhattisgarhi Ganesh Puja pandal: छत्तीसगढ़ी परिवेश में सजाया गया गणेश पूजा पंडाल, देखते ही आ जाएगी आपको भी अपने

read more: नाइजीरिया ने भारतीय व्यवसायों से कहा, लागोस मुक्त क्षेत्र से मिलेगी अमेरिकी बाजार में तरजीही पहुंच

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Great news for NHM employees! BJP MP supports demands, talks of discussing with Chief Minister and Health Minister

शहर की खबरें
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report

02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am