Minister Ashish Patel: ‘साजिशों के जाल बुनते रहिए, मैं डरने वालों में से नहीं हूं’, योगी के मंत्री ने क्यों कही ये बात
UP minister Ashish Patel: साजिशों से डरने वालों में से नहीं हूं मैं: उत्तर प्रदेश के मंत्री आशीष पटेल

कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, image source: ANI
लखनऊ: minister Ashish Patel, उत्तर प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा विभाग में व्याख्याताओं की पदोन्नति में अनियमितताओं के आरोपों का सामना कर रहे राज्य मंत्री आशीष पटेल ने बुधवार को कहा कि वह साजिशों से डर वाले नहीं हैं और उन्होंने सूचना विभाग के कनिष्ठ अधिकारियों पर मंत्रियों को बदनाम करने का आरोप लगाया।
अपना दल (कमेरावादी) की नेता एवं समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर विधायक बनीं पल्लवी पटेल द्वारा कथित अनियमितताओं की जांच की मांग को लेकर विधानसभा परिसर में धरना दिए जाने के दो दिन बाद मंत्री की यह प्रतिक्रिया आई है।
‘‘साजिशों के जाल बुनते रहिए, मैं डरने वालों में से नहीं हूं’’
minister Ashish Patel big statement, सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर पोस्ट कर मंत्री पटेल ने कहा, ‘‘साजिशों के जाल बुनते रहिए, मैं डरने वालों में से नहीं हूं’’
उत्तर प्रदेश विधानसभा परिसर में धरने का जिक्र करते हुए आशीष पटेल ने सवाल उठाया, ‘‘धरनारत विधायक के साथ धरने पर बैठे और किसी बाहरी व्यक्ति से लगातार निर्देश प्राप्त कर रहे दो व्यक्ति कौन थे, जो उस समय देर रात राज्य के सबसे सुरक्षित परिसर विधानसभा में मौजूद थे, जहां सदन की कार्यवाही खत्म होने के बाद परिंदा भी पर नहीं मार सकता? किस पुलिस अधिकारी ने सारे नियमों को ताक पर रख कर इन्हें विधानसभा परिसर में आने की अनुमति दी?’’
राज्य के सूचना विभाग पर आरोप लगाते हुए मंत्री ने कहा, ‘‘1700 करोड़ के बजट वाले राज्य के सूचना विभाग का काम माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ की अगुवाई वाली सरकारों की नीतियों, कार्यक्रमों की जानकारी आम जनमानस तक पहुंचाने की है।’’
मंत्रियों के मान मर्दन और चरित्र हनन में जुटे हैं अधिकारी
उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि विभाग के छोटे अधिकारी इसका उपयोग कर अपनी ही सरकार के मंत्रियों के मान मर्दन और चरित्र हनन में जुटे हैं। क्या इनका काम मंत्रियों पर झूठे आरोपों को रोकने के बजाय शह देना और अधूरे तथ्यों को उपलब्ध कराकर भ्रम पैदा कर खिलाफ में खबरें छपवाना है?’’
अक्टूबर में लखीमपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक योगेश वर्मा को एक वकील द्वारा थप्पड़ मारे जाने की घटना का जिक्र करते हुए आशीष पटेल ने कहा, ‘‘साजिश रचने वाले समझ लें, मैं माननीय विधायक योगेश वर्मा नहीं हूं, जो थप्पड़ खाने और अपमानित होने के बावजूद किसी मजबूरी में चुप रह गए। मैं सरदार पटेल का वंशज हूं। डरना नहीं मुकाबला करना मेरी फितरत में है। कोई कंकड़ फेंकेगा तो जवाब पत्थर से मिलेगा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ एक बात और कितनी भी साजिश रचें, चरित्रहनन की कोशिश करें, अपना दल (एस) सामाजिक न्याय से जुड़े मामले उठाते रहेगा। चाहे जो भी कीमत चुकानी पड़े, सामाजिक न्याय की आवाज बंद नहीं होगी। चाहे 69 हजार शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी का मामला हो या ऐसे ही अन्य मामले। हमारी पार्टी ने पूरी ताकत से अपनी बात रखी है और आगे भी उसी मजबूती से अपनी बात रखेंगे।’’
उन्होंने पोस्ट के अंत में कहा,
‘‘कुछ लोग जो खामोश हैं ये सोच रहे हैं, सच बोलेंगे जब सच के जरा दाम बढ़ेंगे।’’
सोमवार देर रात तक विधानसभा परिसर में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने धरने पर बैठीं पल्लवी पटेल केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की बड़ी बहन हैं और आशीष पटेल अनुप्रिया पटेल के पति हैं।
आरोप लगाया गया है कि प्राविधिक शिक्षा विभाग के अधीन राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेजों में विभागाध्यक्षों की सीधी भर्ती करने के बजाय कॉलेजों में कार्यरत व्याख्याताओं को पदोन्नत कर विभागाध्यक्ष बना दिया है।
यह भी आरोप लगाया गया है कि अगर पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरा जाता तो पिछड़े और दलित समुदायों के उम्मीदवारों को आरक्षण का लाभ मिलता।
मंत्री आशीष पटेल ने पहले आरोप लगाया था कि उनकी राजनीतिक रूप से ‘‘हत्या’’ करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने यह भी कहा था कि जिस दिन उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आदेश मिलेगा, वह बिना देर किए अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।
अपना दल (सोनीलाल), भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का कए घटक दल है।
read more: अहितकर वस्तुओं पर 35 प्रतिशत जीएसटी का प्रस्ताव ‘‘बुरा विचार’’ : एसजेएम
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: I am not one to be scared of conspiracies: UP minister Ashish Patel
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am