Home » Ibc24 Originals » National Herald Case Congress PC: "Congress's truth, BJP's lie" Congress will hold
National Herald Case Congress PC: “कांग्रेस का सत्य, BJP का झूठ” आज से कांग्रेस 57 शहरों में करेगी 57 प्रेस कॉन्फ्रेंस, BJP पर दुष्प्रचार फैलाने का आरोप
Ads
आज से कांग्रेस 57 शहरों में 57 प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी...National Herald Case Congress PC: "Congress's truth, BJP's lie" Congress will hold 57
नई दिल्ली: National Herald Case Congress PC: कांग्रेस पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ देशव्यापी अभियान की शुरुआत कर दी है। पार्टी ने घोषणा की है कि वह आज से 24 अप्रैल तक देश के सभी राज्यों में प्रेस कॉन्फ्रेंस (PC) आयोजित करेगी। इस अभियान की मुख्य टैगलाइन है “कांग्रेस का सत्य, BJP का झूठ”।
National Herald Case Congress PC: कांग्रेस के अनुसार इन प्रेस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे “झूठ और भ्रामक प्रचार” को जनता के सामने लाना है। पार्टी ने चार मुख्य मुद्दों पर भाजपा को घेरने की योजना बनाई है:
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस का कहना है कि भाजपा जनता को गुमराह कर रही है और तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है।
संविधान को लेकर भी कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है और संविधान के मूल मूल्यों के साथ खिलवाड़ कर रही है।
वक्फ कानून के संदर्भ में भी कांग्रेस ने दावा किया है कि भाजपा धार्मिक भावनाओं को भड़काने के लिए जानबूझकर झूठ फैला रही है।
बिहार चुनाव को लेकर भी कांग्रेस ने भाजपा पर भ्रामक प्रचार और तथ्यहीन आरोपों का सहारा लेने का आरोप लगाया है।
National Herald Case Congress PC: कांग्रेस प्रवक्ताओं की टीम इन सभी विषयों पर जनता के सामने तथ्यों को रखने और भाजपा के बयानों की जवाबदेही तय करने के लिए राज्यों में मीडिया के माध्यम से संवाद करेगी।