Surajpur News: रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदली, पत्नी और मासूम बच्चे को लेकर राखी बंधवाने जा रहा था युवक, तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचला
Surajpur News: घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सूरजपुर-भटगांव मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। लोगों की मांग है कि ट्रेलर चालक को जल्द गिरफ़्तार किया जाए और …

Surajpur News, image source: ibc24
- आक्रोशित ग्रामीणों ने सूरजपुर-भटगांव मुख्य मार्ग पर किया चक्काजाम
- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दम्पत्ति को कुचला
- सड़क दुर्घटना ने उनके परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया
सूरजपुर: Surajpur News, रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना ने उनके परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। सूरजपुर के करंजी चौकी के दतिमा इलाके में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दम्पत्ति को कुचल दिया। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और आठ महीने का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों का ज़िला अस्पताल में इलाज जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक अपनी पत्नी और बच्चे के साथ राखी के त्यौहार पर ससुराल जा रहा था। वे सपकरा से करसू कसकेला की ओर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सूरजपुर-भटगांव मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। लोगों की मांग है कि ट्रेलर चालक को जल्द गिरफ़्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा मिले।
read more: आईएसएल अनिश्चितता के बीच एआईएफएफ ने रेफरियों को अनुबंध नवीनीकरण का आश्वासन दिया
Surajpur News, चक्काजाम के चलते मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई, करीब एक घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश देने के बाद चक्काजाम खत्म किया गया। यह दर्दनाक घटना रक्षाबंधन जैसे त्यौहार के दिन हुई है, जिसने पूरे गांव और परिवार को शोक में डुबो दिया है।

ग्रामीणों की मांग है कि सरकार और प्रशासन ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए। क्योंकि आए दिन ऐसे घटनाएं होती हैं। बाइक सवार लोगों का तो सड़क में चलना मुश्किल हो गया है। कई बार उनकी गलती नहीं होने पर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बड़े वाहन चालक कीड़े मकोड़ों के समान लोगों को कुचलकर फरार हो जाते हैं। वहीं पीड़ित लोग सिर्फ हाथ मलकर रह जाते हैं।
read more: आईपीएस अधिकारी ने धोखधड़ी के आरोपी पति से बैंक खाते में प्राप्त धन का खुलासा नहीं किया था: ईओडब्ल्यू
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: The happiness of Rakshabandhan turned into mourning, a friend was going to tie Rakhi with his wife and innocent child, a fast-moving telecom crushed him
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm