Syria Civil War Upadte: सीरिया में गृहयुद्ध में हर तरफ बिछ गईं लाशें! दो दिनों में 1000 से ज्यादा मौतें, 745 लोगों को करीब से मारी गोली
सीरिया में गृहयुद्ध में हर तरफ बिछ गईं लाशें..Syria Civil War Update: Corpses are scattered everywhere in the civil war in Syria!

Syria Civil War Upadte | Image Source | alliance X Handle
- सीरिया में गृहयुद्ध में हर तरफ बिछ गईं लाशें.
- दो दिनों में 1000 से ज्यादा मौतें,
- 745 लोगों को करीब से मारी गोली.
Syria Civil War Upadte: सीरिया में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। सुरक्षा बलों और अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल असद के समर्थकों के बीच पिछले दो दिनों से चल रही खूनी झड़पों में 1,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। यह हिंसा पिछले 14 वर्षों में सीरिया की सबसे बड़ी हिंसा मानी जा रही है।
हिंसा में कितने लोग मारे गए?
Syria Civil War Upadte: ब्रिटेन स्थित सीरियाई मानवाधिकार पर्यवेक्षक (Syrian Observatory for Human Rights) की रिपोर्ट के अनुसार 745 नागरिकों को बेहद करीब से गोली मारी गई हैं। 125 सरकारी सुरक्षा बलों के सदस्य मारे गए हैं। 148 असद समर्थित सशस्त्र समूहों के उग्रवादी भी हिंसा की चपेट में आए हैं। सीरिया के लताकिया शहर के आसपास के बड़े इलाकों में बिजली और पीने का पानी पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। सरकार ने कहा है कि वे असद के समर्थकों द्वारा किए गए हमलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। हालांकि, इस भीषण हिंसा के पीछे कई अलग-अलग गुटों की भूमिका बताई जा रही है।
Syria seems to be breaking out into some sort of civil war. Huge numbers of “government” troops heading west and south and north and killing alawites, while the alawites are fighting back and killing government troops, and the Druze are fighting government troops, and the Kurds… pic.twitter.com/haDQN97y6m
— Cheryl E 🇮🇱🇮🇱🇮🇱🎗️ (@CherylWroteIt) March 6, 2025
कैसे शुरू हुई हिंसा?
Syria Civil War Upadte: सीरिया में ताजा झड़पें उस समय भड़क उठीं, जब सुरक्षा बलों ने गुरुवार को तटीय शहर जबलेह के पास एक वांछित व्यक्ति को गिरफ्तार करने की कोशिश की। इस दौरान असद समर्थकों ने घात लगाकर सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया। इसके बाद पूरे क्षेत्र में संघर्ष शुरू हो गया, जो देखते ही देखते भयानक हिंसा में बदल गया।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: सीरिया में सुरक्षा बलों और अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल असद के समर्थकों के बीच झड़पें हो रही हैं, जो अब बड़े पैमाने पर हिंसा का रूप ले चुकी हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Syria Civil War Update: Corpses are scattered everywhere
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 amइस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान
02 Oct 2026 | 1:10 amविमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया
02 Oct 2026 | 1:00 amगोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की
02 Oct 2026 | 12:57 amनेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार
02 Oct 2026 | 12:50 amफ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
02 Oct 2026 | 12:17 am