Temple Fire Ritual Tragedy Video: मन्नत पूरी करने के लिए जलते अंगारों पर चलते हुए गिरा भक्त, झुलसने से हुई मौत, देखें दर्दनाक वीडियो
मन्नत पूरी करने के लिए जलते अंगारों पर चलते हुए गिरा भक्त…Temple Fire Ritual Tragedy Video: A devotee fell while walking on burning embers
- मंदिर उत्सव में अंगारों में गिरा शख्स की मौत,
- मन्नत पूरी करने उतरा, इलाज के दौरान दम तोड़ा,
- सुबैया मंदिर के वार्षिक उत्सव के दौरान की घटना,
चेन्नई: Temple Fire Ritual Tragedy Video: तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में आयोजित सुब्बैया मंदिर के वार्षिक उत्सव के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। 56 वर्षीय भक्त केशवन की अग्नि-चलन अनुष्ठान के दौरान जलते अंगारों में गिरने से मौत हो गई। यह अनुष्ठान कुयावनकुडी में आयोजित हो रहे थीमिधि थिरुविझा उत्सव का हिस्सा था जो हर साल भक्तों द्वारा मन्नतें पूरी होने पर अग्निकुंड में नंगे पैर चलकर संपन्न किया जाता है।
Temple Fire Ritual Tragedy Video: यह हादसा उस वक्त हुआ जब वालंथरावाई गांव के रहने वाले केशवन जो अपनी मन्नत पूरी होने के बाद अनुष्ठान में शामिल हुए थे संतुलन खो बैठे और सीधे जलते अंगारों में गिर पड़े। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें यह भयावह दृश्य कैद है। मंदिर में मौजूद बचाव दल ने तत्काल केशवन को बाहर निकाला और गंभीर रूप से झुलसे हालत में उन्हें रामनाथपुरम जिला सरकारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
Temple Fire Ritual Tragedy Video: बताया जा रहा है कि थीमिधि थिरुविझा उत्सव 10 अप्रैल से शुरू हुआ था और इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। भक्त अग्निकुंड पर नंगे पांव चलकर देवी-देवताओं से मन्नतें मांगते हैं और उनके आशीर्वाद की कामना करते हैं। यह पहली बार नहीं है जब इस तरह का हादसा हुआ हो। हाल ही में तमिलनाडु के अवरंगाडु में भी एक व्यक्ति अपने छह महीने के बच्चे के साथ जलते अंगारों पर चलते वक्त गिर पड़ा था। उस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और लोगों के बीच गंभीर चर्चा का विषय बना था।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "थीमिधि थिरुविझा" एक धार्मिक उत्सव है जो तमिलनाडु के विभिन्न मंदिरों में मनाया जाता है, जिसमें भक्त जलते अंगारों पर नंगे पैर चलकर देवी-देवताओं से मन्नत मांगते हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Temple Fire Ritual Tragedy Video: A devotee fell while walking on burning embers
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am