Operation sindoor: ‘हम इन शहीदों के खून की एक-एक बूंद का बदला लेंगे’, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का बयान
Shahbaz Sharif on operation sindoor: उन्होंने देश के नाम संदेश में कहा, “हम इन शहीदों की खून की एक-एक बूंद का बदला लेंगे।” शहबाज ने यहां तक कहा कि पाकिस्तान …

shahbaj sharif on Operation sindoor, image source: ani
- पाकिस्तान ने 31 लोगों की मौत का दावा
- पाकिस्तानी सेना की पीठ थपथपाई
इस्लामाबाद: Shahbaz Sharif on operation sindoor, भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बार फिर गीदड़ भभकी दी है। उन्होंने देश के नाम संदेश में कहा, "हम इन शहीदों की खून की एक-एक बूंद का बदला लेंगे।" शहबाज ने यहां तक कहा कि पाकिस्तान मुंहतोड़ जवाब देना जानता है। पूरा देश अपने बहादुर सशस्त्र बलों को सलाम करता है।
उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान का इस हमले से कोई ताल्लुकात नहीं है। शहबाज ने अपने भाषण के दौरान भारत को धमकाने की जमकर कोशिश की। उन्होंने पाकिस्तानी सेना, नौसेना और वायुसेना के प्रमुखों की भी तारीफ की और दावा किया कि पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई में भारत को नुकसान हुआ है। हालांकि इसके समर्थन में उन्होंने कोई सबूत नहीं दिया।
शहबाज ने कहा तैयार थी पाक फौज
इससे पहले शहबाज शरीफ ने बुधवार को संसद में कहा कि पाकिस्तानी सेना भारत के हमले के लिए तैयार थी तथा उन्होंने अपनी सेना की ''त्वरित प्रतिक्रिया'' की सराहना की। संसद के सत्र को संबोधित करते हुए शहबाज ने दावा किया कि पाकिस्तानी सेना ने पांच भारतीय विमानों को नष्ट कर दिया। हालांकि, उन्होंने अपने दावे के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया।
80 विमानों से हमले का दावा
Shahbaz Sharif on operation sindoor उन्होंने दावा किया, ''कल रात 80 भारतीय विमान हमले में शामिल थे, लेकिन पाकिस्तान की हवाई रक्षा प्रणाली के जरिये खतरे को प्रभावी ढंग से निष्प्रभावी कर दिया गया।'' प्रधानमंत्री ने ''त्वरित प्रतिक्रिया'' के लिए पाकिस्तानी वायुसेना और उसके प्रमुख की सराहना करते हुए कहा कि सशस्त्र बलों को भारत की योजनाओं के बारे में पहले से खुफिया जानकारी थी।
उन्होंने अपने दावों के समर्थन में कोई सबूत पेश किए बिना दावा किया, ''हमने राफेल समेत दुश्मन के पांच लड़ाकू विमानों को मार गिराया और दो भारतीय ड्रोन को भी मार गिराया।'' राफेल विमानों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने दावा किया कि पाकिस्तान ने उनकी प्रणालियों को जाम कर दिया।
पाकिस्तानी सेना की पीठ थपथपाई
शहबाज ने कहा, ''हमारे सशस्त्र बल चौबीसों घंटे हाई अलर्ट पर हैं और मातृभूमि की रक्षा के लिए तैयार हैं।'' प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान ने पहलगाम हमले की पारदर्शी ढंग से अंतरराष्ट्रीय जांच की पेशकश की थी तथा दावा किया कि भारत ने सहयोग के बजाय 'आक्रामकता' से जवाब दिया। उपप्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि भारत के हमलों के बावजूद पाकिस्तान ने संयम बरता।
इससे पहले, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें कैबिनेट मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, सभी सेनाओं के प्रमुखों और वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बयान में कहा गया है कि एनएससी की बैठक में इस हमले को भारत की ''बिना उकसावे वाली'' और ''गैरकानूनी'' कार्रवाई बताया गया और कहा गया कि एनएससी ''स्पष्ट रूप से इसकी निंदा करती है।''
पाकिस्तान ने 31 लोगों की मौत का दावा
इससे पहले दिन में, पाकिस्तानी सेना ने कहा कि भारत द्वारा किए गए मिसाइल हमलों में कम से कम 31 लोग मारे गए और 51 घायल हुए हैं। भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए मंगलवार देर रात पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें बहावलपुर का जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना शामिल है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गये थे।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: 'We will take revenge for every drop of blood of these martyrs', statement of Pakistani Prime Minister Shahbaz Sharif
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm