Indore Petrol Pump Incident: पेट्रोल पंप में खौफनाक कांड! कार चालक ने पेट्रोल भरवाया, कर्मचारी ने पैसे मांगे तो… फिर जो हुआ सबकुछ CCTV में कैद, देख कांप उठेगी रूह
Indore Petrol Pump Incident: पेट्रोल पंप में खौफनाक कांड! कार चालक ने पेट्रोल भरवाया, कर्मचारी ने पैसे मांगे तो… फिर जो हुआ सबकुछ CCTV में कैद, देख कांप उठेगी रूह

Indore Petrol Pump Incident
- इंदौर में सनसनी
- पेट्रोल भरवाकर भाग रहा था कार चालक,
- रोकने गया युवक मौत के घाट
इंदौर: Indore Petrol Pump Incident: इंदौर के सांवेर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पेट्रोल पंप पर काम करने वाले एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पेट्रोल भरवाने के बाद एक कार चालक पैसे दिए बिना भागने लगा। युवक ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान कार चालक उसे कई सौ मीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंदौर में खौफनाक वारदात! (Sanwer Petrol Pump Case)
Indore Petrol Pump Incident: जानकारी के अनुसार घटना सांवेर थाना क्षेत्र के कजलाना स्थित पेट्रोल पंप की है, जो Charpai Hotel के पास बताया जा रहा है। यहां काम करने वाले रोहित परमार से एक कार चालक ने अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाया। पेट्रोल भरवाने के बाद चालक पैसे दिए बिना ही कार लेकर भागने लगा। कार को भागते देख पंप कर्मचारी रोहित परमार ने चालक को रोकने और पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान कार चालक ने रोहित का हाथ पकड़ लिया और तेज रफ्तार में गाड़ी भगाते हुए उसे करीब 400 से 500 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया।
युवक को कार से घसीटता ले गया ड्राइवर (Indore Crime News)
Indore Petrol Pump Incident: इसके बाद कुछ दूरी पर रोहित सड़क पर गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहित परमार के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "इंदौर पेट्रोल पंप घटना" में एक कार चालक पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे दिए बिना भागने लगा। रोकने की कोशिश करने पर पंप कर्मचारी रोहित परमार को कार से कई सौ मीटर तक घसीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Indore Petrol Pump Incident
इंदौर
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm