IPL 2026 Final Schedule: आ गई रायपुर में IPL मैचों की तारीख, इस-इस दिन होंगे दो बड़े मुकाबले, BCCI ने जारी किया पूरा शेड्यूल
IPL 2026 Final Schedule: BCCI ने गुरुवार (26 मार्च) को आईपीएल के 19वें सीजन के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है।
IPL 2026 Final Schedule/Image Source- IBC24 Archive
- BCCI ने आईपीएल के 19वें सीजन के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है।
- दूसरे फेस में जारी शेड्यूल के मुताबिक 50 मैच खेले जाएंगे।
- लीग का फाइनल 26 मई रविवार को खेला जाए।
IPL 2026 Final Schedule: नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार (26 मार्च) को आईपीएल के 19वें सीजन के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है। (IPL 2026 Schedule PDF) दूसरे फेस में जारी शेड्यूल के मुताबिक 50 मैच खेले जाएंगे और लीग का फाइनल 26 मई रविवार को खेला जाए। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। 10 टीमों वाली इस लीग में अब सभी 70 मैचों का शेड्यूल सामने आ गया है। दूसरे चरण के मुताबिक, बाकी के 50 मैच बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला और न्यू चंडीगढ़ में आयोजित होंगे। 19वें सीजन के उद्घाटन मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा।
प्लेऑफ का शेड्यूल नहीं हुआ जारी
बीसीसीआई ने फिलहाल पहले 16 दिनों के लिए 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया था। इस दौरान 4 और 5 अप्रैल तथा 11 और 12 अप्रैल को ‘डबल हेडर’ मुकाबले खेले जाएंगे। दोपहर के मैच 3:30 बजे और शाम के मैच 7:30 बजे शुरू होंगे। वहीं आज बाकी बचे मैचों के शेड्यूल का भी ऐलान कर दिया है। (IPL 2026 Final Schedule) अभी भी इस सीजन के प्लेऑफ के शेड्यूल का ऐलान बाकी है, जिसकी तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा। दूसरे चरण के लिए हुए इस ऐलान के मुताबिक, 13 अप्रैल से 24 मई के बीच खेले जाने वाले ये सभी मैच देश के 12 शहरों में खेले जाएंगे। इससे पहले बोर्ड ने पहले चरण का शेड्यूल 28 मार्च से 12 अप्रैल 2026 तक ही जारी किया था।
रायपुर में होंगे दो मुकाबले
IPL 2026 Final Schedule: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, IPL 2025 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड बनाने का ऐलान किया था। वहीं अब रायपुर में होने वाले मुकाबलों की तारीखें सामने आ गई है। (raipur ipl match 2026 schedule) रायपुर में पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच 10 मई 2026 रविवार को होगा। वहीं दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 13 मई दिन बुधवार को होगा।
TATA IPL Schedule – Final by karannepali14
इन्हे भी पढ़ें:-
- CG Jansampark Aayukt: रजत बंसल होंगे छत्तीसगढ़ के नए जनसंपर्क आयुक्त, संवाद CEO की भी संभालेंगे जिम्मेदारी, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
- MP Electricity Bill Price Hike: आम आदमी को एक और बड़ा झटका! मध्यप्रदेश में बिजली के दामों में इतने रुपए की बढ़ोतरी, इस वजह से लिया गया फैसला
- Electricity Bill Price Hike: आम आदमी को एक और बड़ा झटका! बिजली के दामों में इतने रुपए की बढ़ोतरी, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला

Facebook


