Jabalpur Congress Protest: बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा! थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन, पुलिस प्रशासन पर लगाए ये आरोप
Jabalpur Congress Protest: जबलपुर में बढ़ते अपराध,अवैध शराब और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है।

Jabalpur Congress Protest | Source : IBC24
- बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है।
- कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया के नेतृत्व में घमापुर थाने का घेराव कर विरोध जताया।
- पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाया।
जबलपुर। Jabalpur Congress Protest: जबलपुर में बढ़ते अपराध,अवैध शराब और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। शराब के अवैध कारोबार, बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया के नेतृत्व में घमापुर थाने का घेराव कर विरोध जताया,और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाया।
हालांकि घेराव करने से पहले विधायक लखन घनघोरिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शीतलामाई चौक से घमापुर थाने तक पैदल मार्च निकाला,और फिर प्रदर्शन करते हुए थाने का घेराव किया,वहीं थाने का घेराव करने पहुंचे विधायक लखन घनघोरिया का कहना था कि शहर में पुलिस का रवैया आम जनता के साथ दिन-ब-दिन बदतर होता जा रहा है। जनता के रक्षक भक्षक बन वर्दी की आड़ में अवैध वसूली कर रहे है, जबकि पूरे शहर में अवैध शराब का कारोबार और जुआं के फड़ संचालित हो रहे है।
जिसकी वजह है पुलिस द्वारा पैसो की लालच में अवैध शराब बेचने वालो पर कार्यवाई न करना, जिससे अपराध बढ़ रहे है, शहर की कानून व्यवस्था बिगड़ रही है, जिस वजह से आम लोगो का जीना मुहाल हो रहा है,कांग्रेस नेताओ ने चेतावनी दी अगर यह काले धंदे जल्द बंद नहीं हुए तो वह हर थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Congress opened a front against the deteriorating law and order situation! Protest by gheraoing the police station
जबलपुर
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm