Shivnath Bus Fire News: चलती बस बनी आग का गोला! रायपुर आ रही लग्जरी बस धू-धू कर जली, यात्रियों में मची चीख-पुकार, इतने लोग थे सवार
Shivnath Bus Fire News: चलती बस बनी आग का गोला! रायपुर आ रही लग्जरी बस धू-धू कर जली, यात्रियों में मची चीख-पुकार, इतने लोग थे सवार

Shivnath Bus Fire News
- चलती बस में अचानक भड़की आग
- धुएं का गुबार देख मची अफरा-तफरी
- ड्राइवर की सूझबूझ से बचीं जानें
जशपुर: Shivnath Bus Fire News: Ranchi से Raipur के लिए Jashpur होते हुए चलने वाली शिवनाथ बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना उस समय हुई जब बस रांची के Khadgarha Bus Stand से रवाना होने के बाद Namkum क्षेत्र में रिंग रोड पर पहुंची थी।
शॉर्ट सर्किट से बस में लगी भीषण आग (Shivnath Bus Fire Incident)
Shivnath Bus Fire News: बताया जा रहा है कि बस में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरी बस धू-धू कर जलने लगी। बस में आग लगने की भनक लगते ही चालक ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत यात्रियों को इसकी सूचना दी और बस को सड़क किनारे रोक दिया। इसके बाद सभी यात्रियों को जल्द से जल्द बस से नीचे उतार दिया गया। चालक की सूझबूझ और समय रहते किए गए प्रयासों के कारण बस में सवार सभी यात्रियों की जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में बस पूरी तरह आग की चपेट में आ गई।
ड्राइवर की सूझबूझ से बचीं जानें (Ranchi Raipur Bus Fire)
Shivnath Bus Fire News: आग के कारण बस में रखा यात्रियों का सामान भी जलकर राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें और धुएं का गुबार काफी दूर से दिखाई दे रहा था, जिससे आसपास के लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस व दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी गई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।
इस घटना में किसी भी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन यात्रियों का कीमती सामान जल जाने से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा है। प्रारंभिक जांच में बस में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "शिवनाथ बस आग घटना" में रांची से रायपुर जा रही बस में नामकुम क्षेत्र के पास अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई, जिससे बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Shivnath Ranchi Raipur Bus Fire News
जशपुर
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm