तीन नाबालिगों का कारनामा! लिव इन रिलेशनशिप में थे लड़का-लड़की, दोस्त ने मां से बता दी यह बात, हो गया मर्डर
murder due to live in relationship in jashpur प्रथम दृष्टया हत्या का मामला जानकर पुलिस ने विवेचना शुरू की। इस मामले में पुलिस ने मृतक के 17 वर्षीय दोस्त और …

जशपुर: murder due to live in relationship in jashpur दीपावली की सुबह 31 अक्टूबर को जशपुर के पश्चिमी इलाके में एक निजी स्कूल के पीछे बोरे में बंद 15 वर्षीय एक किशोर की लाश मिली थी। लाश पर कई जगह गहरे चोट के निशान थे। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला जानकर पुलिस ने विवेचना शुरू की। इस मामले में पुलिस ने मृतक के 17 वर्षीय दोस्त और उसकी 17 वर्षीय प्रेमिका को गिरफ्तार किया है।
जशपुर पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। बीते दिन यहां पर एक बंद बोरे में शव मिला था। जिसकी पहचान भी कर ली गई है और आरोपी प्रेमी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोस्त ने अपने दोस्त की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्यों कि उसके शराब पीने की लत और लिव इन रिलेशनशिप की बात को उसकी मां से बता दिया था, जिससे वह नाराज हो गया था।
दोस्त के फोन पर अपनी मां के साथ उसकी चैटिंग
आरोपी किशोर ने अपने दोस्त के फोन पर अपनी मां के साथ उसकी चैटिंग को देखकर गुस्से में आ गया और इस वारदात को अंजाम दे दिया। दोस्त ने अपने दोस्त के लिव इन में रहने व शराब पीने की बात उसकी मां को बता दी थी।
लाश की पहचान होने के बाद पुलिस ने मृतक के भाई और मां से पहले पूछताछ की। जहां से पुलिस को पता चला कि मृतक की पहचान जशपुर के एक मोहल्ले के 17 वर्षीय लड़के से थी। मृतक अक्सर उसके घर में रह जाया करता था, वहीं सोता भी था।
इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने सबसे पहले मृतक के इस 17 वर्षीय दोस्त को पूछताछ के लिए पकड़ा। पूछताछ में 17 वर्षीय लड़के ने हत्या का अपराध कबूल किया और बताया कि उसके मनोरा क्षेत्र निवासी अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है।
17 वर्षीय किशोरी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया
महिला पुलिस अधिकारियों की मदद से इस 17 वर्षीय किशोरी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी किशोर ने बताया कि वह जशपुर में अकेले रहता है। उसकी मां मध्यप्रदेश में नौकरी करती है। अपचारी के घर पर अकेले रहने की वजह से उसका दोस्त भी कई बार उसके घर पर ही रह जाया करता था। आरोपी की मां से मृतक हमेशा फोन से बातचीत करता था। किशोर व आरोपी की दोनों में अच्छी दोस्ती थी। किशोर इसके घर में आकर सोया था। शाम को दोनों ने मिलकर शराब भी पी थी।
30 अक्टूबर को अपचारी बालक अपने घर आए किशोर पर हमला कर घायल कर दिया। फिर उसने अपनी प्रेमिका से कहा कि उसका दोस्त उसके घर पर अधमरा पड़ा है। उसको मार देते हैं। नहीं तो हमलोग फंस जाएंगे। फिर दोनों रात लगभग 8 बजे प्रेमिका के पिता की बाइक से जशपुर पहुंचे।
अपचारी बालक अपनी प्रेमिका के घर से ही 2 जूट बोरा लेकर पहुंचा था। रात 11 बजे अपचारी का दोस्त बेड पर ही था उसकी सांसें चल रही थी। फिर दोनों ने मिलकर घर में रखे गैंती से माथा, कनपट्टी, चेहरा और हथौड़ी से मुंह में एवं किचन में रखे चाकू से सीना में वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को बोरा में भरकर स्कूल के उस पार फेंक दिया।
read more: विदेशों में मजबूती, मांग बढ़ने से बीते सप्ताह तेल-तिलहन कीमतों में सुधार
read more: दीनदयाल क्षेत्र के लिए भागीदार ढूंढने का ओएनजीसी का एक और प्रयास विफल
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: The boy and the girl were in a live-in relationship, the friend told this to the mother and they were murdered
जशपुर
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm