दुर्ग: Teacher Vacancy in Chhattisgarh 2025 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल आत्मानंद स्कूल में शिक्षक सहित अलग-अलग पदों पर बंपर भर्ती निकली है। रिक्त पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास तय की गई है। रिक्त पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 19 सितंबर तक का समय दिया गया है।
Teacher Vacancy in Chhattisgarh 2025 जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती कुल 71 पदों पर होनी है। भर्ती अलग-अलग विषयों के सहायक शिक्षक, शिक्षक और व्याख्याता के पद पर होनी है। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता भी अलग-अलग तय की गई है।