छत्तीसगढ़: कांकेर में माओवादियों ने की ग्रामीण की हत्या
छत्तीसगढ़: कांकेर में माओवादियों ने की ग्रामीण की हत्या
कांकेर, 21 अगस्त (भाषा) छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में कथित रूप से माओवादियों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रध्वज फहराने वाले एक व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के छोटेबेटिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिनागुंडा गांव निवासी मनीष नुरुटी की हत्या की जानकारी मिली है।
उन्होंने प्राप्त जानकारी के आधार पर बताया कि सोमवार को हथियारबंद नक्सलियों का एक दल बिनागुंडा गांव पहुंचा और वह नुरुटी तथा दो अन्य लोगों को अपने साथ ले गया।
अधिकारियों ने बताया कि बाद में नक्सलियों ने ‘‘जनअदालत’’ लगाकर नुरुटी की हत्या कर दी तथा दो ग्रामीणों की पिटाई कर उन्हें छोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि माओवादियों ने घटना के बाद गांव के करीब बैनर लगाया है जिसमें उन्होंने नुरुटी की हत्या की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि माओवादियों ने नुरुटी पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया है।
घटना को लेकर कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक आई के ऐलेसेला ने बताया कि पुलिस ने अभी नुरुटी का शव बरामद नहीं किया है।
उन्होंने कहा, ‘‘माओवादियों ने नुरुटी की हत्या के संबंध में बैनर लगाए हैं। हम उसके परिवार के सदस्यों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। बिनागुंडा गांव में नक्सलियों का आना-जाना लगा रहता है। पिछले डेढ़ साल में मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने चार-पांच लोगों की हत्या की है, हालांकि उनका पुलिस से कोई संबंध नहीं था।’’
वहीं बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने कहा, ‘‘हमें कांकेर जिले के छोटेबेटिया पुलिस थाना के अंतर्गत बिनागुंडा गांव निवासी मनीष नुरुटी की माओवादियों द्वारा हत्या किए जाने की सूचना मिली है। एक छोटा वीडियो भी सामने आया है जिसमें मनीष नुरुटी कथित तौर पर 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। अधिक जानकारी एकत्र की जा रही है और तथ्यों एवं विवरणों की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।''
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बिनागुंडा गांव में नुरुटी और ग्रामीणों ने 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज फहराया था जिसके बाद से नक्सली उससे नाराज थे।
सोशल मीडिया में जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गांव में कुछ ग्रामीण और बच्चे लाल रंग के स्मारक (जिसे माओवादी मारे गए अपने साथियों की याद में बनाते हैं) के ऊपर तिरंगा झंडा फहरा रहे हैं तथा 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे लगा रहे हैं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि वीडियो में दिख रहे ग्रामीणों में से एक नुरुटी भी है।
भाषा सं संजीव सिम्मी
सिम्मी
लेखक के बारे में
Web Title: छत्तीसगढ़: कांकेर में माओवादियों ने की ग्रामीण की हत्या
Kanker
और भी पढ़ें ›
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm