छत्तीसगढ़ : कांकेर जिले में सुरक्षाबलों ने हथियार और विस्फोटक बरामद किए
छत्तीसगढ़ : कांकेर जिले में सुरक्षाबलों ने हथियार और विस्फोटक बरामद किए
कांकेर, 24 मई (भाषा) छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग अभियानों के दौरान हथियारों, विस्फोटकों और नक्सलियों से संबंधित अन्य सामग्री का जखीरा बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
सरकार पहले ही छत्तीसगढ़ में दशकों पुराने नक्सली विद्रोह के सफल उन्मूलन की घोषणा कर चुकी है।
अधिकारियों ने बताया कि ये अभियान जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), जिला पुलिस, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) के जवानों द्वारा संवेदनशील वन एवं पहाड़ी क्षेत्रों में संयुक्त रूप से चलाए गए।
पुलिस के अनुसार यह अभियान बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी., बीएसएफ तथा कांकेर और नारायणपुर जिलों के पुलिस अधिकारियों की निगरानी में चलाया गया।
पुलिस ने बताया कि 22 मई को सुरक्षाकर्मियों ने कांकेर-नारायणपुर सीमा पर कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पल्लाहुर और जपमार्का गांवों के बीच जंगल में तलाश अभियान शुरू किया।
तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए सामान का जखीरा बरामद किया, जिसमें एक देशी बीजीएल लांचर, 25 बीजीएल गोले, चार देसी फायर कारतूस, एके-47 और एसएलआर राइफलों के खाली कारतूस, करीब पांच किलोग्राम बारूद, 10 जूट-रस्सी बम, तीन नक्सली वर्दियां, सोलर चार्जर, तार, मेडिकल किट और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री शामिल है।
पुलिस ने बताया कि इस अभियान में बीएसएफ की 40वीं बटालियन और डीआरजी के जवान शामिल थे।
एक अन्य अभियान 23 मई को छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में चलाया गया, जिसमें सुरक्षाबलों ने कांकेर-नारायणपुर सीमा पर स्थित मरकाबेड़ा, आदनार और एलूर गांवों के बीच जंगल क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया।
पुलिस के अनुसार, इस दौरान टीमों ने तीन 12 बोर राइफल, एक बीजीएल लांचर, छह बीजीएल गोले, 100 ग्राम बारूद, 800 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर और 200 गैर-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर बरामद किए।
अधिकारियों ने बताया कि बरामद सभी सामग्रियों को जब्त कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है।
पुलिस ने कहा कि माओवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने और क्षेत्र में सुरक्षा मजबूत करने के उद्देश्य से कांकेर और नारायणपुर जिलों के सीमावर्ती इलाकों में संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी हैं।
भाषा रवि कांत गोला
गोला
लेखक के बारे में
Web Title: छत्तीसगढ़ : कांकेर जिले में सुरक्षाबलों ने हथियार और विस्फोटक बरामद किए
Kanker
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया
30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह
30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत
30 Sept 2026 | 3:14 pmभारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क
30 Sept 2026 | 2:49 pm
Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!
30 Sept 2026 | 2:30 pm
Chhattisgarh Sai Cabinet Decision Today: कॉलेजों में लागू अतिथि व्याख्याता संशोधित नीति को मंजूरी, पढ़िए साय कैबिनेट के बड़े फैसले
30 Sept 2026 | 2:26 pm