BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर
Bhasha
Published: 28 Sept 2025 | 2:55 pmModified: 28 Sept 2025 | 2:55 pm

कांकेर, 28 सितंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में रविवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ कांकेर और गरियाबंद जिलों की सीमा पर स्थित एक वनक्षेत्र में हुई, जहां सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम सुबह नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

उन्होंने बताया कि इस अभियान में कांकेर और गरियाबंद से राज्य पुलिस की एक इकाई, जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवान शामिल थे।

अधिकारी ने बताया कि अब भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से अब तक तीन नक्सलियों के शव और तीन हथियार बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सलियों में माओवादियों के एरिया कमेटी के सदस्य भी शामिल हैं।

हालिया कार्रवाई के साथ इस वर्ष छत्तीसगढ़ में अब तक मुठभेड़ की अलग-अलग घटनाओं में 252 नक्सली मारे जा चुके हैं। इनमें से 223 नक्सली बस्तर संभाग में मार गिराए गए। बस्तर संभाग में कांकेर सहित सात जिले शामिल हैं, जबकि 27 गरियाबंद में मारे गए, जो रायपुर संभाग में आता है।

दुर्ग संभाग के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में दो अन्य नक्सली मारे गए।

पुलिस ने बताया कि 22 सितंबर को नक्सलियों के दो शीर्ष कैडर राजू दादा उर्फ ​​कट्टा रामचंद्र रेड्डी (63) और कोसा दादा उर्फ ​​कदारी सत्यनारायण रेड्डी (67) नारायणपुर जिले में एक मुठभेड़ में मारे गए।

दोनों प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की केंद्रीय समिति के सदस्य थे।

भाषा सुरभि शोभना

शोभना

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm