CG Monsoon Session: Chhattisgarh के सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसल! तुरंत करना होगा कॉल अटेंड |

आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा का दशम सत्र 13 जुलाई 2026, सोमवार से प्रारंभ होने के फलस्वरूप विधानसभा सत्र के अवसान तक जिले के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया है। निर्देशानुसार कोई भी अधिकारी किसी भी प्रकार के अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे तथा अपने निर्धारित मुख्यालय पर ही उपस्थित रहेंगे। कार्यालय प्रमुख अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किसी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं करेंगे। अवकाश की नितांत आवश्यकता होने पर ही कलेक्टर, सक्ती द्वारा अवकाश स्वीकृत किया जाएगा, जिसके लिए संबंधित नस्ती विभाग प्रमुख द्वारा स्वीकृति हेतु प्रस्तुत की जाएगी। साथ ही सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने मोबाइल नंबर पर उपलब्ध रहना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मानसून सत्र को लेकर एमसीबी जिला प्रशासन भी अलर्ट इसके अलावा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। विधानसभा में जिले से संबंधित प्रश्नों के समयबद्ध एवं तथ्यात्मक उत्तर उपलब्ध कराने तथा प्रशासनिक कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसे ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है।

Modified Date: July 7, 2026 / 07:34 pm IST
Published Date: July 7, 2026 7:34 pm IST

CG Monsoon Session: Chhattisgarh के सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसल! तुरंत करना होगा कॉल अटेंड |


लेखक के बारे में

A Junior Digital Marketing Executive at IBC24 Digital with over three years of experience in digital journalism and content production. Experienced in digital news production, content strategy, news anchoring, and voice-over, with a strong focus on creating accurate, engaging, and audience-centric content. Journalism is more than a profession—it's a responsibility. Committed to delivering timely, credible, and impactful news while continuously adapting to the evolving digital media landscape and enhancing content quality to better serve readers.