PM Awas Yojana: PM Awas हितग्राहियों को मिलेगी गुरु पूर्णिमा की सौगात, इस दिन खाते में किश्त की रकम |
ग्रामीण अंचल के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता और रफ्तार से पहुंचाने के लिए सुकमा जिला प्रशासन ने एक बेहद सराहनीय और संवेदनशील पहल की है। “प्रशासन आपके द्वार“ अभियान के तहत आगामी 25 और 26 जुलाई को जिले भर में विशेष डीबीटी लिंकिंग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर अमित कुमार के नेतृत्व और जिला पंचायत सीईओ मुकुंद ठाकुर के मार्गदर्शन में शुरू हुए इस नवाचार का सीधा उद्देश्य उन प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों की राह आसान करना है, जिनकी किस्तें बैंक खाते में डीबीटी लिंक न होने के कारण अटकी हुई थीं। प्रशासन का यह कदम यह साबित करता है कि जनता की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के लिए सरकार खुद चलकर उनके दरवाजे तक पहुंच रही है।
PM Awas Yojana: PM Awas हितग्राहियों को मिलेगी गुरु पूर्णिमा की सौगात, इस दिन खाते में किश्त की रकम |

Facebook


