Petrol Price Hike Latest Update: आम आदमी को लगेगा महंगाई का एक और बड़ा झटका, फिर बढ़ सकतें हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? कच्चे तेल की कीमत में आया बड़ा उछाल
Petrol Price Hike Latest Update: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेज उछाल देखने को मिला है।
Petrol Price Hike Latest Update/Image Credit: File
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेज उछाल देखने को मिला है।
- ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है।
- इससे देश की तेल विपणन कंपनियों पर दबाव बढ़ गया है।
Petrol Price Hike Latest Update: नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेज उछाल देखने को मिला है। ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। इसके बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतें फिलहाल स्थिर हैं। इससे देश की तेल विपणन कंपनियों पर दबाव बढ़ गया है। ICRA के कॉरपोरेट रेटिंग्स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और को-ग्रुप हेड प्रशांत वशिष्ठ के मुताबिक, सितंबर में अब तक की औसत कीमत के आधार पर फ्यूल रिटेलर्स को पेट्रोल पर करीब 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर करीब 23 रुपये प्रति लीटर की नेगेटिव मार्केटिंग मार्जिन का सामना करना पड़ रहा है।
क्या भारत पर पड़ेगा असर?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, दुनियाभर में कच्चे तेल का अयात स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से ही होता है। वहीं भारत कच्चे तेल का सबसे बड़ा आयतक है और यहां पर अधिक मात्रा में कच्चा तेल इसी रास्ते से आता है। यही वजह है की जब भी कच्चे तेल की कीमतों में उतार- चढ़ाव होता है तब भारत पर इसका सीधा असर पड़ता है। (Petrol Price Hike Latest Update) फरवरी के आखिर से जब से युद्ध शुरू हुआ है, तभी से लगातार कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं। जिसका असर मई में देखने को मिला था जब लगातार चार बार पेट्रोल- डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी।
फिर बढ़ सकतें हैं पेट्रोल-डीजल के भाव?
Petrol Price Hike Latest Update: बता दें कि, मई के महीने में पेट्रोल और डीजल के दाम चार बार बढ़े थे जब कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही थीं और घटने का नाम नहीं ले रही थीं।हालांकि भारत कच्चे तेल का सबसे बड़ा आयातक तो है लेकिन वो पूरी तरह से एक ही देश पर निर्भर नहीं है। भारत में कच्चा तेल कई देशों से आता है, जिससे कि किसी एक देश के रास्ते पर निर्भरता ना बनी रहे।
लेकिन कच्चे तेल की कीमतों में ग्लोबली उछाल आया है ऐसे में भारत में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के कयास लगाए ही जा रहे हैं। हालांकि इसे पूरी तरह से ना भी नहीं कहा जा सकता और ना ही पूरी तरह से हां कहा जा सकता है। वैसे पिछले कुछ महीनों से स्थिति को देखते हुए सरकार ने भी तैयारी पूरी कर ली है। देश में पेट्रोल- डीजल का भरपूर भंडारण है, तो हो सकता है कि ईंधन की कीमतों पर इसका फर्क ना पड़े।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Bhupendra Chaudhary Targets Akhilesh Yadav: पेपर लीक, ठेके पर परीक्षा और सैफई से नौकरी की सूची, भाजपा नेताओं ने सपा पर बोला हमला
- Uttar Pradesh Digital Education: डिजिटल शिक्षा को घर-घर पहुंचा रही योगी सरकार, पीएम ई-विद्या पर एक मंच में मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन
- IPS Transfer and Police News: राज्य के पांच IPS अफसरों का तबादला.. तेजतर्रार अधिकारी दिनेश कुमार गुप्ता को मिला यातायात का प्रभार, देखें पूरी लिस्ट

Facebook


