CG Protest News: सरगुजा के बाद इस जिले में खदान को लेकर बवाल! ट्रैक्टर रैली निकालकर SDM दफ्तर पहुंचे 10 हजार ग्रामीण, पुलिस ने रोका तो हुई झड़प
Khairagarh News खैरागढ़: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में श्री सीमेंट लिमिटेड की सण्डी चूना पत्थर खदान और सीमेंट परियोजना के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन हुआ। करीब 500 ट्रैक्टरों के काफिले में …

Khairagarh News
- खैरागढ़ में 10,000 ग्रामीणों ने चूना पत्थर खदान और सीमेंट परियोजना के खिलाफ विरोध किया।
- ज्ञापन सौंपने के बाद सड़क जाम, पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
- ग्रामीणों का आरोप: खदान से पर्यावरण और आजीविका पर गंभीर खतरा, जनसुनवाई पारदर्शी नहीं।
चूना पत्थर खदान को स्वीकार नहीं करेंगे ग्रामीण
Khairagarh News मिली जानकारी के अनुसार, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की भारी भागीदारी ने इस विरोध को जनआंदोलन का रूप दिया। प्रस्तावित खदान क्षेत्र के 10 किलोमीटर दायरे में आने वाले 39 गांवों ने लिखित आपत्ति दर्ज कर परियोजना का विरोध किया है। संडी, पंडारिया, विचारपुर और भरदागोड़ पंचायतों ने अपने ग्रामसभा प्रस्तावों में स्पष्ट कहा है कि वे चूना पत्थर खदान को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेंगे। ग्रामीणों का मानना है कि खदान खुलने पर जलस्रोत, कृषि, पशुपालन और पर्यावरण पर गंभीर खतरा पैदा होगा।ज्ञापन सौंपने के बाद किया चक्काजाम
Khairagarh News ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदर्शनकारियों ने राजनंदगांव-कवर्धा की मुख्य सड़क जाम कर दी। पुलिस जब आक्रोशित प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पहुँची, तो पुलिस जवान और उनके बीच झड़प हुई। आक्रोशित ग्रामीणों को काबू में लाने के लिए पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया, जिसके बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया। Khairagarh News ग्रामसभा से शुरू हुआ यह विरोध अब गांवों की सीमाओं को पार कर विधायक कार्यालयों, युवा संगठनों और सामाजिक संस्थाओं तक पहुंच चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खदान से होने वाला प्रदूषण और विस्थापन उनकी आजीविका पर सीधा प्रहार करेगा। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि जनसुनवाई की प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है और प्रभावित गांवों की असली राय को शामिल नहीं किया गया।सरगुजा मे बुधवार को हुआ था खदान को लेकर बवाल!
Khairagarh News बता दें कि अमेरा कोयला खदान में बुधवार को खदान को लेकर बवाल हुआ था ।पुलिस टीम जब ग्रामीणों को हटाने गई, तो ग्रामीणों और पुलिस के बीच जमकर पथराव हुआ। इस पथराव में एएसपी, थाना प्रभारी सहित करीब 25 पुलिसकर्मी और दर्जनभर ग्रामीण घायल हो गए। https://www.youtube.com/watch?v=rAjeEW48N6Yसामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: ग्रामीणों का कहना है कि चूना पत्थर खदान और सीमेंट परियोजना से जलस्रोत, कृषि, पशुपालन और पर्यावरण पर गंभीर खतरा होगा।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Khairagarh Villagers Protest Against Limestone Mine and Cement Project, Clash With Police
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया
30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह
30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत
30 Sept 2026 | 3:14 pmभारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क
30 Sept 2026 | 2:49 pm
Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!
30 Sept 2026 | 2:30 pm
Chhattisgarh Sai Cabinet Decision Today: कॉलेजों में लागू अतिथि व्याख्याता संशोधित नीति को मंजूरी, पढ़िए साय कैबिनेट के बड़े फैसले
30 Sept 2026 | 2:26 pm