Khandwa Fire News: सोते-सोते आ गई मौत… खंडवा में भीषण आग ने ली किसान की जान, तीन घर खाक, आग कितनी भयावह आप खुद देखिए
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

khadwa fire news
- खंडवा- 3 मकानों में लगी आग
- घरों से निकलकर भागे लोग
- घर में सो रहा किसान जिंदा जला
Khandwa Fire News: खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नर्मदानगर थाना क्षेत्र में देर रात अचानक लगी भीषण आग ने देखते ही देखते तीन मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि घरों में मौजूद लोग जान बचाने के लिए बाहर निकलकर भागने को मजबूर हो गए।
घर में सो रहा किसान जिंदा जला
इस हादसे में एक किसान की जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसान अपने घर में गहरी नींद में सो रहा था, तभी आग भड़क उठी। आग की लपटों और धुएं के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
6 फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर
आग की भयावहता को देखते हुए मौके पर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां भेजी गईं। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीनों मकान पूरी तरह जलकर खाक हो चुके थे। आग में घरेलू सामान, अनाज और जरूरी दस्तावेज भी जल गए, जिससे प्रभावित परिवारों को भारी नुकसान हुआ है।
नर्मदानगर थाना इलाके की घटना
Khandwa Fire News: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। नर्मदानगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें :-
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: A massive fire in Khandwa took the life of a farmer, three houses were reduced to ashes
खंडवा (पूर्व निमाड़)
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर
30 Sept 2026 | 3:59 pmसीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की
30 Sept 2026 | 2:53 pm
Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!
30 Sept 2026 | 2:30 pm
Chhattisgarh Sai Cabinet Decision Today: कॉलेजों में लागू अतिथि व्याख्याता संशोधित नीति को मंजूरी, पढ़िए साय कैबिनेट के बड़े फैसले
30 Sept 2026 | 2:26 pm