BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Khandwa News: मदरसे से बरामद हुए 19 लाख, जांच होने पर सारे नोट पाए गए नकली, मचा हड़कंप…

मप्र के खंडवा में मदरसे से 19 लाख रुपये से अधिक के नकली नोट बरामद

Khandwa News

Khandwa News

muskan mishra
Published: 03 Nov 2025 | 6:31 amModified: 03 Nov 2025 | 10:54 am

Khandwa News: खंडवा: मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में पुलिस ने रविवार को एक मदरसे से 19 लाख रुपये से अधिक के नकली नोट बरामद किए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वायरल वीडियो के आधार पर की गई कार्रवाई

Khandwa News: अधिकारी ने बताया कि यह घटना खंडवा जिले के जावर थाना क्षेत्र के ग्राम पैठिया की है और यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर की गई। खंडवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र तारनेकर ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मदरसे में इमाम जुबेर अंसारी (33) के कमरे की तलाशी ली, जहां से बड़ी मात्रा में नकली नोट बरामद किए गए।

उन्होंने कहा, ‘‘अब तक 19 लाख रुपये से अधिक की गिनती हो चुकी है, और गिनती का काम अभी भी जारी है।’’

आरोपियों के खिलाफ मामला किया गया दर्ज

Khandwa News: तारनेकर ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस सूत्रों के अनुसार, जुबेर अंसारी और उसके एक साथी को शुक्रवार को महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव में गिरफ्तार किया गया था और उनके पास से 10 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए गए थे। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के निवासी बताए गए हैं और नकली नोट लेकर मालेगांव की ओर जा रहे थे।

Khandwa News: खंडवा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को पकड़ने के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने खंडवा पुलिस को सूचना दी जिसके बाद खंडवा पुलिस टीम पौठिया गांव पहुंची और मदरसे (मस्जिद) में छापेमारी की, जहां इमाम के कमरे से नकली नोटों के बंडल बरामद किए गए।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Fake currency notes worth over Rs 19 lakh seized from madrasa in Madhya Pradesh's Khandwa

खंडवा (पूर्व निमाड़)

और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm
मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

30 Sept 2026 | 5:17 pm