AD · 728×90Advertisement

Khandwa Crime News: ‘सलमान’ ही नहीं ‘शाहरूख’ ने भी लूटी इज्जत…दोनों ​बनाते थे इस्लाम कबूल करने के लिए दबाव, महिला का आरोप सुनकर पुलिस के पैरों तले खिसक गई जमीन

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक दलित महिला के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्मांतरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी सलमान ने महिला की अश्लील तस्वीरों को एडिट …

Khandwa Crime News

Khandwa Crime News

Sneha Singh
Published: 08 Dec 2025 | 4:42 pmModified: 08 Dec 2025 | 4:43 pm
HIGHLIGHTS
  1. दलित महिला के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला
  2. बस एजेंट सलमान ने महिला की अश्लील तस्वीरें एडिट कर उसे ब्लैकमेल किया और दुष्कर्म किया
  3. पुलिस ने धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी सलमान को गिरफ्तार किया।
Khandwa Crime News खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से दलित महिला के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेल और धर्मांतरण का बड़ा मामला सामने आया है। 30 वर्षीय विवाहित दलित महिला ने बस एजेंट सलमान के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया है कि युवक ने पहले हिंदू नाम रखकर उससे दोस्ती की, फिर उसका नाम बदलकर और उसकी अश्लील तस्वीर एडिट कर उन्हीं के आधार पर ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, सलमान ने अपने जीजा से भी पीड़िता का रेप करवाया। केस दर्ज करने के बाद पदम नगर थाना पुलिस ने आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सलमान के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम (लव जिहाद), दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की है।

सोशल मीडिया से तस्वीर निकल कर किया एडिट

Khandwa Crime News मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला रोज़ बस से अप-डाउन करती थी। वह पिपलोद में रहती थी और बस से रोज़ शहर आती-जाती थी। इसी दौरान सलमान, जो बस में एजेंट का काम करता था, ने महिला से दोस्ती की और मोबाइल डिटेल हासिल कर बातचीत शुरू की। आरोपी ने सोशल मीडिया से महिला की तस्वीरें लेकर उन्हें आपत्तिजनक रूप में एडिट किया और वायरल करने की धमकी दी। तस्वीरों के आधार पर ब्लैकमेल कर कई बार महिला का दुष्कर्म किया।

धर्म परिवर्तन का भी डाला दबाव

Khandwa Crime News आरोपी ने न सिर्फ खुद दुष्कर्म किया, बल्कि अपने जीजा शाहरुख से भी पीड़िता का दुष्कर्म कराया, साथ ही उस पर धर्म परिवर्तन का भी दबाव डाला। महिला ने बताया कि सलमान कई बार घर में घुस जाता था और उसकी नाबालिग बेटी के साथ भी यौन शोषण की कोशिश करता था। दुष्कर्म के साथ, आरोपी महिला और उसके पति से पैसों की भी डिमांडकरता था। लोक-लिहाज के डर से पीड़ित, आरोपी को कर्ज लेकर पैसे देते थे, लेकिन वह उन्हें तब भी ब्लैकमेल करता था। आखिर में तंग आकर पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई। महिला के बयानों के आधार पर आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021, तथा एससी-एसटी एक्ट की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है। इन्हें भी पढ़ें:-    

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: सलमान ने पहले महिला से हिंदू नाम रखकर दोस्ती की, फिर सोशल मीडिया से उसकी तस्वीरें लीं और उन्हें एडिट करके ब्लैकमेल किया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: Dalit Woman Blackmailed, Assaulted and Forced for Religious Conversion by Bus Agent in Khandwa

खंडवा (पूर्व निमाड़)

और भी पढ़ें ›
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर

Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर

30 Sept 2026 | 3:59 pm
सीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

सीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

30 Sept 2026 | 2:53 pm
Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब

Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब

30 Sept 2026 | 2:19 pm
Milk Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को बड़ा झटका, फिर बढ़े दूध के दाम, इस दिन से लागू होगी नई कीमत

Milk Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को बड़ा झटका, फिर बढ़े दूध के दाम, इस दिन से लागू होगी नई कीमत

30 Sept 2026 | 2:09 pm
Ujjain Chakubazi News: गणेश विसर्जन के दौरान मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा माहौल, चाकूबाजी से पूरे इलाके में मचा हड़कंप

Ujjain Chakubazi News: गणेश विसर्जन के दौरान मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा माहौल, चाकूबाजी से पूरे इलाके में मचा हड़कंप

30 Sept 2026 | 1:53 pm
Forest Officials Attacked: वन विभाग की टीम पर हमला, ग्रामीणों ने लाठी-पत्थरों से किया वार, महिला वनरक्षक सहित 3 वनकर्मी घायल

Forest Officials Attacked: वन विभाग की टीम पर हमला, ग्रामीणों ने लाठी-पत्थरों से किया वार, महिला वनरक्षक सहित 3 वनकर्मी घायल

30 Sept 2026 | 12:55 pm