Khandwa News: ‘सभी मदरसों और मस्जिदों की हो जांच’, बीजेपी विधायक ने SP ऑफिस पहुंच कर की मांग, कहा- मुख्यमंत्री को भी…
Khandwa News: ‘सभी मदरसों और मस्जिदों की हो जांच’, बीजेपी विधायक ने SP ऑफिस पहुंच कर की मांग, कहा- मुख्यमंत्री को भी…

Khandwa News
- मदरसे से बरामद 19 लाख के नकली नोट
- बीजेपी विधायक भी मौके पर पहुंची
- विधायक ने मांगी पूरे राज्य के मदरसों की जांच
खंडवा: Khandwa News: बीजेपी विधायक कंचन तनवे एसपी ऑफिस पहुंचीं। उन्होंने सभी मदरसों और मस्जिदों की जांच की मांग की और कहा कि मुख्यमंत्री को भी पूरी घटना से अवगत कराऊंगी। उन्होंने बताया कि इस तरह की हरकतें देश को खोखला करने की चाल हैं। खंडवा के पेठिया गांव स्थित मदरसे से पुलिस ने लगभग 19 लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं। मध्य प्रदेश के खंडवा में एक मस्जिद के इमाम के कमरे से लगभग 19 लाख रुपए की नकली करेंसी बरामद होने का मामला सामने आया है।
जावर थाना क्षेत्र के पेठिया गांव स्थित इमाम के कमरे से पुलिस ने नकली नोटों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस लगातार इस मामले की जांच में जुटी हुई है। इसी बीच खंडवा से भाजपा विधायक कंचन तनवे भी मामले की जानकारी मिलते ही ताबड़तोड़ एसपी ऑफिस पहुंचीं। उन्होंने एडिशनल एसपी महेंद्र तारनेकर से मिलकर मामले की जानकारी ली। मीडिया से बात करते हुए भाजपा विधायक कंचन तनवे ने कहा कि नकली नोटों के मिलने की जानकारी जैसे ही मुझे मिली, मैं तुरंत एडिशनल एसपी से मिलने चली आई। हमारी मांग है कि सभी मस्जिदों और मदरसों की जांच होनी चाहिए क्योंकि नकली नोटों की यह चाल देश को खोखला करने की साजिश नजर आ रही है।
Khandwa News: इतना ही नहीं, बीजेपी विधायक ने इस घटना की शिकायत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से करने की बात भी कही। बता दें कि रविवार को खंडवा पुलिस ने जावर थाना क्षेत्र के पेठिया गांव स्थित मस्जिद के इमाम जुबेर अंसारी के कमरे से 19 लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं। इमाम जुबेर अंसारी को कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र की मालेगांव पुलिस ने 10 लाख रुपए की नकली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया था।
यह भी पढ़ें
- तेरी वजह से बहन मर गई… इतना सुनते ही भांजे ने शव के पास मामा का कर दिया ये हाल, मंजर देख कांप उठे लोग
- भारत का बाहुबली रॉकेट GSAT-7R लॉन्च, ISRO की सफलता ने पूरे देश को गर्वित किया, आत्मनिर्भर भारत की नई उड़ान
- मदरसे से मिला नकली नोटों का जखीरा! मस्जिद के इमाम के कमरे से लाखों रुपए के नोट बरामद, जांच में जुटी पुलिस
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: खंडवा के पेठिया गांव स्थित मदरसे और मस्जिद के इमाम के कमरे से पुलिस ने लगभग 19 लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Khandwa News: All madrasas and mosques should be investigated
खंडवा (पूर्व निमाड़)
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm