Khandwa News: मुस्लिम युवक ने पहले युवती का बनाया अश्लील वीडियो, फिर धमकी देकर करने लगा ये डिमांड, तंग आकर युवती ने उठाया खौफनाक कदम
Khandwa News: मुस्लिम युवक ने पहले युवती का बनाया अश्लील वीडियो, फिर धमकी देकर करने लगा ये डिमांड, तंग आकर युवती ने उठाया खौफनाक कदम

Khandwa News
- लव जिहाद का खौफनाक मामला
- खंडवा में युवती ने की मौत
- ब्लैकमेल और जहर का आरोप
खंडवा: Khandwa News: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के हरसूद में एक लड़की की मौत के बाद हंगामा मच गया। बताया जा रहा है कि लड़की ने कीटनाशक पिया था जिसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लड़की के परिजनों का आरोप है कि एक मुस्लिम युवक लड़की के अश्लील फोटो और वीडियो लेकर उसे शादी के लिए ब्लैकमेल कर रहा था। जब परिजनों ने आपत्ति जताई तो लड़के और उसके परिवार ने लड़की के साथ मारपीट की और उसे जहर पिलाया। मामले को लेकर हिंदूवादी संगठन भी हरसूद थाने पहुंचे और पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी युवक अरबाज के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का अपराध दर्ज किया है।
मामला खंडवा जिले के हरसूद का है। यहां से लव जिहाद का यह सनसनीखेज मामला सामने आया है। लड़की की मौत के बाद मामला और गंभीर हो गया। परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र में रहने वाले मुस्लिम युवक अरबाज और उसके परिवार ने लड़की के साथ अश्लील हरकत की और उसके फोटो व वीडियो भी शेयर किए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक धर्म परिवर्तन कर शादी के लिए दबाव बना रहा था। लड़की की सगाई पहले ही हो चुकी थी, जिसे तोड़वाने के लिए लड़के ने प्रयास किया। जब लड़की के परिजन विरोध करने लगे तो लड़के और उसके परिवार ने लड़की के साथ मारपीट की और उसे धमकाया।
Khandwa News: परिजनों का यह भी आरोप है कि लड़के और उसके परिवार ने जबरदस्ती लड़की को जहर पिलाया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है, और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट तथ्य सामने आएंगे। घटना के बाद हिंदूवादी संगठनों के लोग हरसूद पहुंचे और आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। इस दौरान हरसूद में लोगों की भीड़ जुट गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और प्राथमिक जांच के बाद मामला दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें
- आज जारी हो सकता है NDA का घोषणा पत्र, अमित शाह करेंगे बड़ा ऐलान, ये मुद्दें बदल सकती है बिहार चुनाव की गणित
- 6 साल बाद ट्रंप-शी जिनपिंग की मुलाकात, चीन और अमेरिका के बीच इस डील पर होगी चर्चा, ट्रंप ने पोस्ट कर कह दी ये बड़ी बात
- इन राशि वालों के लिए आज गोल्डन डे, प्यार-पैसा और प्रमोशन...मेहनत लाएगी रंग, पढ़ें आज का राशिफल
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: प्रारंभिक जांच के अनुसार, लड़की ने कीटनाशक पिया था। परिजन आरोप लगा रहे हैं कि आरोपी युवक और उसके परिवार ने दबाव डालकर और मारपीट कर यह घटना करवाई।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Khandwa News: Muslim youth first made obscene video of the girl
खंडवा (पूर्व निमाड़)
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm