Scholarship Scam In Khargone: 84 लाख का छात्रवृत्ति घोटाले का सनसनीखेज मामला, अधिकारियों ने फर्जी खातों में डाली स्कॉलरशिप की राशि, तीन पर दर्ज कराई FIR
84 लाख का छात्रवृत्ति घोटाले का सनसनीखेज मामला…Scholarship Scam In Khargone: Sensational case of scholarship scam of 84 lakhs

Scholarship Scam In Khargone | Image Source | IBC24
- 84 लाख का छात्रवृत्ति घोटाले का सनसनीखेज मामला,
- अधिकारियों ने फर्जी खातों में डाली स्कॉलरशिप की राशि,
- तीन पर दर्ज कराई FIR, एक गिरफ्तार,
खरगोन : Scholarship Scam In Khargone: खरगोन के किला परिसर स्थित पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में 84 लाख रुपये के छात्रवृत्ति घोटाले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घोटाले में विभाग के ही अधिकारियों और कर्मचारियों ने छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति की राशि का गबन किया।
Scholarship Scam In Khargone: विभाग में पदस्थ लेखा शाखा के प्रभारी शेखर रावत ने अपने साथी कर्मचारी की मदद से लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा किया हैं।आरोपी शेखर रावत ने कर्ज चुकाने के लिए कई फर्जी खातों में राशि ट्रांसफर कर गबन किया गया । साल 2021-22 और 2022-23 के दौरान हुई संदिग्ध लेन-देन की जांच में छात्रवृत्ति राशि के हेरफेर की पुष्टि हुई। कलेक्टर भव्या मित्तल के निर्देश पर सहायक संचालक इतिशा जैन, डीडीओ क्रिएटर आशीष दुबे और लेखा शाखा प्रभारी शेखर रावत पर धारा 420 और 409 के तहत FIR दर्ज की गई। मुख्य आरोपी शेखर रावत को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
Read More : Aaj Ka Rashifal: बरसेगी शनिदेव की कृपा, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात, जानिए आज का राशिफल
Scholarship Scam In Khargone: जिला कोषालय अधिकारी आनंद पटले, तत्कालीन अपर कलेक्टर जेएस बघेल और सहायक आयुक्त प्रशांत आर्य की जांच समिति ने दस्तावेजों की जांच के बाद 84 लाख रुपये के गबन की पुष्टि की। छात्रों की छात्रवृत्ति राशि को डिजिटल सिग्नेचर और बैंक खातों में हेरफेर कर निकाला गया। दो कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच अभी जारी है। सहायक संचालक इशिता जैन के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा गया हैं। खरगोन एसपी धर्मराज मीना ने बताया कि इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं और जांच के बाद अन्य आरोपियों की संलिप्तता उजागर हो सकती है। यह घोटाला प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार का एक बड़ा उदाहरण है, जिसे लेकर अब सख्त कार्रवाई की जा रही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह 84 लाख रुपये का घोटाला है, जिसमें विभाग के अधिकारियों ने छात्रों की छात्रवृत्ति राशि को फर्जी खातों में ट्रांसफर कर गबन किया।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Scholarship Scam In Khargone: Sensational case of scholarship scam
खरगोन (पश्चिम निमाड़)
और भी पढ़ें ›
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am