छत्तीसगढ़: कोरबा में गांव के तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत

छत्तीसगढ़: कोरबा में गांव के तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत

Modified Date: April 24, 2022 / 05:09 pm IST
Published Date: April 24, 2022 5:09 pm IST

कोरबा(छत्तीसगढ़), 24 अप्रैल (भाषा) छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गांव के एक तालाब में नहाने गये दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पाली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना पोलमी गांव में शनिवार दोपहर हुई और मृतकों की पहचान गौरव केरकेटा (छह) और शिव केरकेटा (चार) के रूप में की गई है।

पाली तानाखार से कांग्रेस के विधायक मोहित राम केरकेटा पोलमी गांव के रहने वाले हैं और उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजन को सहायता राशि के तौर पर 20,000 रुपये दिए तथा मुख्यमंत्री राहत कोष से चार लाख रुपये दिलाने का वादा किया।

भाषा यश सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में