आकाशीय बिजली गिरने से नाबालिग समेत दो लोगों की मौत

आकाशीय बिजली गिरने से नाबालिग समेत दो लोगों की मौत

Modified Date: August 18, 2021 / 12:08 pm IST
Published Date: August 18, 2021 12:08 pm IST

कोरबा, 18 अगस्त (भाषा) छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई है।

कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत घुड़देवा छठ घाट के समीप मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से रामसिंह धनवार (26) और बैसाखू धनवार (14) की मृत्यु हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बलगी गांव निवासी रामसिंह धनवार और घुड़देवा गांव निवासी बैसाखू धनवार मंगलवार को घुड़देवा छठ घाट के समीप मछली पकड़ने गए थे। उन्होंने बताया कि जब वह घाट के समीप थे तब अचानक तेज बारिश होने लगी। इस दौरान दोनों पर आकाशीय बिजली गिरी और वह वहीं गिर गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी जब वहां मौजूद अन्य लोगों को हुई तब दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

भाषा सं संजीव sg प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में