27 साल की मैथ्स टीचर ने 17 साल के छात्र के साथ किया सेक्स! जानिए पूरा मामला
27 साल की मैथ्स टीचर ने 17 साल के छात्र के साथ किया सेक्स! जानिए पूरा मामला
अलबामा: कहते हैं छात्र और शिक्षक का रिश्ता पवित्र होता है। लेकिन कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जो इस रिश्ते को शर्मसार करते हैं। ऐसा ही एक मामला अमेरिकी राज्य अलबामा से सामने आया है, जहां हाई स्कूल की मैथ्स की शिक्षिका पर नाबालिग छात्र से सेक्स करने का आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद आरोपी शिक्षिका को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि उन्हें A$65,000 के बॉन्ड पर रिहा कर दिया गया। बता दें कि 27 वर्षीय शिक्षिका पर 17 साल से कम उम्र के छात्र के साथ यौन व्यवहार के दो मामलों का आरोप लगाया गया है, जिसमें अधिकतम 20 साल की सजा है।
मिली जानकारी के अनुसार अलबामा के ब्रूक्स हाई स्कूल में एश्टन मैक्लुस्की गणित की टीचर है। एश्टन मैक्लुस्की पर आरोप है कि उन्होंने 17 साल के एक छात्र के साथ सेक्स किया है। मामला सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने एश्टन मैक्लुस्की को निलंबित कर दिया है। साथ ही यह मामला राज्य जांच ब्यूरो को सौंप दिया गया है, क्योंकि बच्चा लॉडरडेल काउंटी शेरिफ विभाग के एक कर्मचारी का रिश्तेदार है।
समाचार साइट WAAY ने बताया कि लॉडरडेल काउंटी स्कूल सिस्टम ने एक बयान में कहा कि वो चल रही जांच से जुड़े मामलों पर टिप्पणी नहीं करेगा। आरोपी शिक्षिका ने अलबामा विश्वविद्यालय से डिग्री हासिल की है और स्थानीय पत्रिका पेन-एन-स्वॉर्ड के अनुसार, तीन साल पहले महिला ने शादी की थी।

Facebook


