सर्दी के दिनों में चेहरे पर इस्तेमाल कर रहे ये चीज तो हो जाएं सावधान..! छीन सकती है त्वचा की चमक

Do not wash face with hot water: अगर आप गर्म पानी का इस्तेमाल अपने चेहरे पर कर रहे हैं तो ये आपके लिए मुसीबत साबित हो सकती है, Using hot water on the face during winters will take away the glow of the skin

सर्दी के दिनों में चेहरे पर इस्तेमाल कर रहे ये चीज तो हो जाएं सावधान..! छीन सकती है त्वचा की चमक

Using hot water on the face during winters will take away the glow of the skin

Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: November 5, 2022 8:03 pm IST

Do not wash face with hot water: सर्दियों के मौसम में अपने चेहरे को कैसे ग्लोइंग बना कर रखें, इस बात की चिंता लगभग सभी को होती है। इसी सब में उलझकर लोग तरह तरह के नुस्खें अपनाने लगते हैं, लेकिन उन्हें पता नहीं होता कि वो हानिकारक भी हो सकता है। सर्दियों में ज्यादातर लोग गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं, लेकिन अगर आप गर्म पानी का इस्तेमाल अपने चेहरे पर कर रहे हैं तो ये आपके लिए मुसीबत साबित हो सकती है।

गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए इस मशहूर क्रिकेटर ने शेयर किया रोमांटिक पोस्ट, कैप्शन में लिखा दिल जीतने वाली बात

गर्म पानी से चेहरे को वॉश करने के नुकसान

चेहरे की चमक कम

Do not wash face with hot water: गर्म पानी के प्रयोग करने से चेहरे पर मेलानोसाइट सेल्‍स ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं। मेलानोसाइट्स हमारी स्किन को ग्लोइंग रखने में मदद करता है। जब से सेल्‍स ज्यादा एक्टिव हो जाती हैं, तो इससे चेहरे पर काले धब्बे और पिगमेंटेशन हो सकता है।

चेहरे पर खुजली

Do not wash face with hot water: अगर आप चेहरे को गर्म पानी से वॉश करती हैं, तो इससे चेहरे पर खुजली हो सकती है। इसके प्रयोग से चेहरे पर रेडनेस आने लगती है, जिससे चेहरे पर सनबर्न जैसा लगने लगता है, जो देखने में काफी खराब लगता है। ऐसे में आप कोशिश करें कि जितना हो सके उतना आप ठंडे पानी का उपयोग ही करें।

पहली बार फ्लाइट पर बैठी दुनिया की सबसे लंबी महिला, एयरलाइन को जबरन उठाना पड़ा ये कदम, फिर जो हुआ… 

एक्‍ने की समस्‍या

Do not wash face with hot water: ज्‍यादा गर्म पानी का प्रयोग करने से एक्ने की प्रॉब्लम भी जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्यों कि इसके इस्तेमाल से पोर्स ज्यादा खुल जाते है। जिसके कारण ज्यादा सीबम निकलने लगता है। इस वजह से स्किन ज्यादा ऑयली हो जाती है, जो एक्‍ने को बढ़ावा देता है।

Pre wedding shoot में ही कंट्रोल नहीं कर पाया दूल्हा, करने लगा ऐसी हरकत, देखें वायरल वीडियो

ड्राईनेस

Do not wash face with hot water: गर्म पानी से फेस वॉश करने से ड्राईनेस भी हो सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्यों कि यह स्किन में मौजूद नेचुरल ऑयल, प्रोटीन को कम कर देता है जिसकी वजह से स्किन ड्राई हो जाती है। इसके कारण कभी-कभी स्किन इंफेक्शन भी हो जाता है, इसलिए आप अपने चेहरे को गर्म पानी से वॉश करने से बचें।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

 


लेखक के बारे में