BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

कांग्रेस की प्रवक्ता ने मोदी को कहा ‘रावण’, तो BJP के मंत्री बोले अभी छग में कई सूर्पनखा पहुंचेगी

Congress spokesperson called Modi ‘Ravan’: कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रावण कहा, तो वहीं प्रदेश के कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कांग्रेस नेताओं को राक्षस …

Congress spokesperson called Modi 'Ravan'

Congress spokesperson called Modi 'Ravan'

Dr.Anil Shukla
Published: 20 Apr 2024 | 11:38 pmModified: 20 Apr 2024 | 11:38 pm

Congress spokesperson called Modi 'Ravan' : अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ चुनाव में राम के बाद अब रावण और सुर्पनखा की भी इंट्री हो गई है। नेता एक दूसरे पर हमला करने के लिए ऐसे शब्दों का उपयोग कर रहे हैं जो अनुचित नजर आता है। पहले चरण के लोकसभा चुनाव के मतदान समाप्त होने के बाद अब छत्तीसगढ़ में दूसरे और तीसरे चरण के मतदान होने हैं। लेकिन मतदान की तिथि आने से पहले नेताओं की जुबानी जंग तेज हो गई है। और राजनीति में राम के बाद रावण राक्षस की भी इंट्री हो गई है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रावण कहा, तो वहीं प्रदेश के कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कांग्रेस नेताओं को राक्षस कह डाला।

read more:  हेड की ताबड़तोड़ पारी के दम पर सनराइजर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 67 रन से हराया

लोकसभा 2024 के महा मुकाबला का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। छत्तीसगढ़ के बस्तर में पहले चरण के मतदान होने के बाद दूसरे और तीसरे चरण का मतदान छत्तीसगढ़ में होना है,लेकिन दूसरे और तीसरे चरण के मतदान शुरू होने से पहले नेताओं के जुबानी जंग तेज हो गए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरगुजा पहुंची और प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा प्रहार करते हुए रावण की संज्ञा दे डाली।

read more: Election Premier League : IBC24 की सियासी पिच पर भाजपा और कांग्रेस के बीच जबरदस्त मुकाबला, दोनों ने की एक-दूसरे को गुगली पर फंसाने की कोशिश, देखें ये वीडियो

तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश के कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि अभी छत्तीसगढ़ में कई सूर्पनखा, कई दु:शासन, कई अही रावण, कंस पहुंचेंगे। भाजपा और नरेंद्र मोदी का जो लोग विरोध कर रहे हैं, वह श्री राम का विरोध कर रहे हैं। नेताम ने राष्ट्रीय प्रवक्ता के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कोई भी आ जाए लेकिन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में होने वाले इस चुनाव के विजय रथ को कोई भी नहीं रोक पाएगा।

read more: सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 67 रन से हराया

बहरहाल दूसरे और तीसरे चरण के मतदान छत्तीसगढ़ के 10 सीटों पर होने हैं, और राम से सियासत की जो शुरुआत हुई थी व अब रावण और सूर्पनखा तक पहुंच चुकी है। ऐसे में देखना होगा कि नेताओं के बिगड़े बोल वाले बयान मतदाताओं पर किस तरह का प्रभाव डालते हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Congress spokesperson called Modi 'Ravan', then BJP minister said that many Surpankha will reach Chhattisgarh now