BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Lormi News: लोरमी में बच्ची के हत्याकांड पर बड़ा खुलासा, ब्रेन मैपिंग ने खोले राज, अपने ही निकले कातिल

Lormi girl child murder update: मुंगेली के इस बहुचर्चित हत्याकांड में दो संदिग्धों का पुलिस ने ब्रेन मैपिंग कराया था। साथ ही पॉलीग्राफी और नार्को टेस्ट भी कराया गया था। …

Lormi girl child murder update, image source: ibc24

Lormi girl child murder update, image source: ibc24

Dr.Anil Shukla
Published: 26 Jul 2025 | 7:14 pmModified: 26 Jul 2025 | 7:26 pm
HIGHLIGHTS
  1. दो संदिग्धों का पुलिस ने ब्रेन मैपिंग कराया
  2. 7 मई को मिला था बच्ची का कंकाल 
  3. बच्ची का चचेरा भाई और भाभी समेत तीन अन्य युवक गिरफ्तार
लोरमी : Lormi girl child murder update, लोरमी में बीते अप्रैल में बच्ची के अपहरणकांड मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 5 लोगों ने मिलकर मासूम की हत्या की थी। यह हत्या तंत्र-मंत्र के लिए की गई थी। मामले में 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों में बच्ची का चचेरा भाई और भाभी समेत तीन अन्य युवक गिरफ्तार किए गए हैं।

दो संदिग्धों का पुलिस ने ब्रेन मैपिंग कराया

आपको बता दें कि मुंगेली के इस बहुचर्चित हत्याकांड में दो संदिग्धों का पुलिस ने ब्रेन मैपिंग कराया था। साथ ही पॉलीग्राफी और नार्को टेस्ट भी कराया गया था। जिसके बाद आज पुलिस इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है। SP भोजराम पटेल ने IBC24 को फोन पर इस बात की पुष्टि की है।

7 मई को मिला था बच्ची का कंकाल

गौरतलब है कि बीते 11—12 अप्रैल की मध्य रात कोसाबाड़ी गांव से बच्ची का अपहरण हुआ था। जिसके बाद 7 मई को बच्ची का कंकाल मिला था। कंकाल की जांच के बाद इस कंकाल को बच्ची का होना बताया गया था। उसके बाद से पुलिस संदिग्धों की तलाश में लगी हुई थी।

बच्ची का चचेरा भाई और भाभी समेत तीन अन्य युवक गिरफ्तार

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 5 लोगों ने मिलकर मासूम की हत्या की थी। यह हत्या तंत्र-मंत्र के लिए की गई थी। मामले में 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों में बच्ची का चचेरा भाई और भाभी समेत तीन अन्य युवक गिरफ्तार किए गए हैं। read more: NEET UG 2025 Counselling: NEET UG 2025 की काउंसलिंग 29 जुलाई से, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू  बता दें कि लोरमी थाना क्षेत्र के कोसाबाड़ी गांव में 7 साल की बच्ची का 11 अप्रैल शुक्रवार रात अपहरण हो गया था। वह अपनी मां के साथ घर के आंगन में सो रही थी, तभी किसी ने बच्ची का अपहरण कर लिया। बच्ची की मां पुष्पा गोस्वामी की रात 2 बजे नींद खुली तब बच्ची गायब थी। मां ने रात में ही परिजनों को बताया। सभी मिलकर आस पड़ोस और गांव में खोजे, लेकिन कहीं नहीं मिली। कई दिनों के बाद भी पुलिस को आरोपी के संबंध में कोई सुराग हाथ नहीं लगी थी। जिसके बाद जांच के लिए बिलासपुर रेंज के आईजी डॉ. संजीव शुक्ला लोरमी पहुंचे। लोरमी थाना में वे पुलिस अफसरों की हाईलेवल मीटिंग लेकर निर्देश दिए। इस बैठक में बच्ची की खोजबीन के लिए नए सिरे से रणनीति बनाई गई थी। read more: MP News: सरकारी पैसों के लिए काला खेल! मुर्दों के नाम पर भरी प्रीमियम राशि, जीवित बताकर निकाल ली जीवन ज्योति बीमा योजना  

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उत्तर: यह घटना 11 अप्रैल 2025 की रात लोरमी थाना क्षेत्र के कोसाबाड़ी गांव में हुई थी, जब 7 साल की बच्ची अपनी मां के साथ आंगन में सो रही थी। आधी रात को किसी ने उसका अपहरण कर लिया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Big revelation in the murder of the girl in Lormi, brain mapping revealed the secret, the murderer turned out to be his own people

शहर की खबरें
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

30 Sept 2026 | 5:05 pm