Lormi Bus Accident: अचानकमार टाइगर रिजर्व में पलटी तेज़ रफ्तार बस, 25 यात्री थे सवार, कांच तोड़कर बचाई गई जिंदगियां
Lormi Bus Accident: अचानकमार टाइगर रिजर्व में पलटी तेज़ रफ्तार बस, 25 यात्री थे सवार, कांच तोड़कर बचाई गई जिंदगियां

Lormi Bus Accident, Achanakmar Tiger Reserve news, Lamni forest area accident, Chhattisgarh road accident
- अचानकमार टाइगर रिजर्व में पलटी तेज़ रफ्तार बस,
- 25 यात्री थे सवार,
- बड़ा हादसा टला,
लोरमी: Lormi Bus Accident: लोरमी जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व के लमनी वनक्षेत्र में एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस केपिटल बस में करीब 25 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि इस बस में एक नया ड्राइवर ड्यूटी पर था,जिसके कारण वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया और हादसा हो गया।
Read More : MP News: बिजली कर्मियों की हड़ताल आज, नियमितीकरण की मांग पर भड़के संविदा कर्मचारी, ठप हो सकती हैं कई सेवाएं
Lormi Bus Accident: प्रशासन और यात्रियों ने साहस दिखाते हुए एक-दूसरे की मदद से बस के सामने का कांच तोड़कर बाहर निकलने का रास्ता बनाया। अधिकतर यात्री स्वयं सहायता से लिफ्ट लेकर बिलासपुर की ओर रवाना हो गए जबकि लगभग 17 यात्री लमनी में रुके रहे जिनकी देखरेख और राहत का जिम्मा स्थानीय प्रशासन ने तत्परता से निभाया।
Lormi Bus Accident: घटना के बाद लोरमी SDM, तहसीलदार, खुड़िया थाना प्रभारी और लमनी रेंजर मौके पर पहुंचे और यात्रियों को खाना खिलाने के साथ-साथ उनके लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें बिलासपुर भेजा। सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट या जनहानि नहीं हुई। घटनास्थल पर चिकित्सकों की टीम भी तैनात रही ताकि प्राथमिक चिकित्सा तत्काल दी जा सके।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: लोरमी बस हादसे में 17 यात्री घायल हुए हैं लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। अधिकतर यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Lormi Bus Accident: High speed bus overturned in Achanakmar Tiger Reserve, 25 passengers were on board
लोरमी
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm