Shahdol News: दो दिन पहले घर से निकला था बैंक जाने… अब जंगल में मिला युवक का अधजला शव! पुलिस जांच में जुटी
शहडोल के जंगलों में मिली अधजली लाश ने पूरे इलाके को दहला दिया है। दो दिन पहले बैंक के लिए निकले युवक का शव ऐसी हालत में मिला कि पहचान …

Chhattisgarh Police Suspend
- शहडोल जिले के जंगल में मिला अधजला शव।
- दो दिन से लापता युवक की हुई पहचान इलाके में सनसनी।
- हत्या के बाद शव जलाने की आशंका, पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को जांच में लगाया।
Shahdol News: शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ एक युवक का अधजला शव जंगल में मिला है। बताया जा रहा है कि मृतक दो दिन पहले घर से बैंक जाने की बात कहकर निकला था लेकिन इसके बाद से वो घर नहीं लौटा। और अब उसका अधजला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, ये घटना हनुमान घाटी के पास के जंगल क्षेत्र की है। स्थानीय लोगों ने जब जंगल में अधजला शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची ब्यौहारी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तुरंत जनसह शुरू कर दी। शुरूआत की जांच में मृतक की पहचान पास के ही एक गांव के युवक के रूप में हुई जो दो दिन पहले घर से बैंक जाने के लिए निकला था।
हत्या कर सबूत मिटाने की कोशिश का शक
Shahdol News: पुलिस सूत्रों के अनुसार ये मामला हत्या के बाद सबूत छिपाने के लिए शव जलाने का प्रतीत होता है। इसके अलावा शव के पास से भी कोई पहचान पत्र या मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ है। शव जिस हालत में मिला है उससेये साफ है कि आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए उसे आग लगाई होगी। हालांकि, पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर सबूत इकट्ठा किए हैं ताकि घटना की सच्चाई जल्द से जल्द सामने आ सके।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही ब्यौहारी थाना प्रभारी अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के क्षेत्र की तलाशी ली। पुलिस ने मृतक के परिवार को बुलाकर पूछताछ की है। परिवार का कहना है की युवक का किसी से कोई विवाद नहीं था और वो हमेशा की तरह ही बैंक जाने निकला था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा पूरा राज
फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पायेगी। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, इलाके में दहशत का माहौल है और लोग ये जानने को उत्सुक हैं कि आखिर युवक के साथ ऐसा कौन कर गया।
ये भी पढ़ें- UP Road Accident News: भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, तेज रफ्तार कार और बाइक में हुई भिड़ंत
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मृतक युवक का अधजला शव हनुमान घाटी के पास के जंगल क्षेत्र में मिला, जिसे देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
लेखक के बारे में
IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।
और भी पढ़ें...Web Title: Two days ago, he left home to go to the bank… Now, the young man's half-burnt body has been found in the forest! Police are investigating
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Today Live Breaking News and Updates 2 October 2026: राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, लाल बहादुर शास्त्री को भी किया नमन
02 Oct 2026 | 9:05 am
Stock Market Holiday: 2 अक्टूबर को बाजार में होगी खरीद-बिक्री या रहेगा सन्नाटा? NSE-BSE की छुट्टी को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगी ट्रेडिंग
02 Oct 2026 | 8:57 am
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am