मप्र के सीहोर में आदिवासी महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, ग्रामीणों ने बचाया

मप्र के सीहोर में आदिवासी महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, ग्रामीणों ने बचाया

मप्र के सीहोर में आदिवासी महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, ग्रामीणों ने बचाया
Modified Date: February 22, 2026 / 03:52 pm IST
Published Date: February 22, 2026 3:52 pm IST

सीहोर (मध्यप्रदेश), 22 फरवरी (भाषा) मध्यप्रदेश के सीहोर में 26 वर्षीय एक आदिवासी महिला ने रविवार को खुद पर पेट्रोल छिड़कर आत्मदाह करने की कोशिश की। हालांकि, आसपास के ग्रामीणों ने उसे बचाने की कोशिश की और गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला ने संवाददाताओं को बताया कि महिला को गंभीर हालत में भैरुंडा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल के एक चिकित्सा केंद्र में ले जाया गया।

उन्होंने बताया, ‘‘विनीता उइके ने जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर लाडकुई कस्बे में अपने माता-पिता के घर के बाहर पेट्रोल छिड़ककर और माचिस की तीली जलाकर खुद को आग लगा ली। उसका विवाह रेहटी थाना क्षेत्र के एक अन्य गांव के निवासी सुनील उइके से हुई है। हालांकि वह पिछले कुछ समय से लाडकुई में रह रही थी।’’

शुक्ला ने कहा कि नायब तहसीलदार के समक्ष महिला का बयान दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने यह कदम क्यों उठाया।

भाषा सं ब्रजेन्द्र धीरज

धीरज


लेखक के बारे में