Anuppur News: भाजपा नेता पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला, काली थार में फरार हो रहे थे आरोपी, दोनों बदमाश छत्तीसगढ़ में दबोचे गए

Anuppur News: भाजपा नेता पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला, काली थार में फरार हो रहे थे आरोपी, दोनों बदमाश छत्तीसगढ़ में दबोचे गए

Anuppur News: भाजपा नेता पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला, काली थार में फरार हो रहे थे आरोपी, दोनों बदमाश छत्तीसगढ़ में दबोचे गए

Anuppur News/Image Source: IBC24

Modified Date: October 26, 2025 / 07:14 am IST
Published Date: October 26, 2025 7:14 am IST
HIGHLIGHTS
  • कोतमा में भाजपा नेता पर हमला
  • पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  • फरार आरोपी काली थार सहित गिरफ्तार

अनूपपुर: Anuppur News:  कोतमा थाना क्षेत्र में भाजपा नेता मनमोहन ताम्रकार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हुए मुख्य आरोपी दीप शुक्ला निवासी देवगांव और उसके एक साथी को छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के कुकुर्द्ध थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार घटना के बाद आरोपी काली थार कार से भाग रहे थे, जिन्हें कुकुर्द्ध थाना प्रभारी संग्राम सिंह एवं उनकी टीम ने इलाके में लगाए गए बैरिकेड के दौरान रोक लिया। जांच में पुष्टि हुई कि यही वे आरोपी हैं, जिन्होंने शुक्रवार रात कोतमा बस स्टैंड के पास भाजपा नेता मनमोहन ताम्रकार पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया था। हमले के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे और पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थी।

Anuppur News:  घटना के बाद घायल मनमोहन ताम्रकार को कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया था जहां उनकी हालत अब सामान्य बताई जा रही है। थाना प्रभारी रत्नांबर शुक्ला ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही कोतमा पुलिस टीम सुपुर्दगी की प्रक्रिया के लिए छत्तीसगढ़ रवाना हो गई है। जल्द ही आरोपियों को कोतमा लाकर पूछताछ की जाएगी तथा वारदात में शामिल अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।

यहाँ भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।