मध्यप्रदेश : बैतूल में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

मध्यप्रदेश : बैतूल में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

Modified Date: July 18, 2021 / 07:02 pm IST
Published Date: July 18, 2021 7:02 pm IST

बैतूल (मध्यप्रदेश), 18 जुलाई (भाषा) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के आठनेर थानाक्षेत्र में रविवार को एक तेज गति पिकअप वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई।

आठनेर पुलिस थाने के उपनिरीक्षक कमलेश रघुवंशी ने बताया कि महाराष्ट्र का पिकअप वाहन मजदूरों को लेकर गेहूबारसा गांव की ओर जा रहा था तभी रास्ते में मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति इसकी चपेट में लेकर बुरी तरह कुचल गए और उनकी मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान संभू वाघमारे (45) एवं जगत (35) के रूप में की गई है। रघुवंशी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

भाषा सं रावत अमित

अमित


लेखक के बारे में