मध्य प्रदेश में रुपये लेकर टीकाकरण स्लॉट बुक करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

मध्य प्रदेश में रुपये लेकर टीकाकरण स्लॉट बुक करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

Modified Date: May 18, 2021 / 06:10 pm IST
Published Date: May 18, 2021 6:10 pm IST

बैतूल (मध्य प्रदेश), 18 मई (भाषा) बैतूल शहर में 800 रुपये लेकर कोविड-19 टीकाकरण स्लॉट बुक करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

गंज पुलिस थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे ने बताया कि 800 रुपये लेकर 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिये कोविड-19 टीकाकरण स्लॉट बुक करने के आरोप में नरेंद्र यादव एवं दिनेश कलमे को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। इन दोनों ने ‘वैक्सीन स्लॉट्स एवलेबल’ नाम से एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया था और 800 रुपए लेकर ऑनलाइन स्लॉट बुक कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ अरविंद भट्ट ने शिकायत की थी।

कुमरे ने बताया कि इन दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गये हैं।

उन्होंने कहा कि इन दोनों आरोपियों को भादंवि की धारा 188 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार, कोविन पोर्टल के माध्यम से पहले से बुक किए गए स्लॉट के आधार पर मध्य प्रदेश में 18-44 आयु वर्ग के लोगों को मुफ्त में टीका दिया जा रहा है।

भाषा सं रावत अर्पणा दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में