सवाल आपका है

CM Mohan Yadav Tour: सीएम डॉ. मोहन यादव आज इन बड़े कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानें मिनट टू मिनट शेड्यूल

Sonam Raghuvanshi | Image Credit- MPDPR

Sonam Raghuvanshi | Image Credit- MPDPR

भोपाल: CM Mohan Yadav Tour: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का दिन बेहद व्यस्त रहेगा। वे राजधानी भोपाल में कई महत्वपूर्ण बैठकों और कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सुबह 10:50 बजे मुख्यमंत्री निवास पर महाकौशल विज्ञान परिषद् की वार्षिक स्मारिका का करेंगे विमोचन।

Read More : बजरंगबली की कृपा से आज इन तीन राशियों की बदलेगी तकदीर, नए काम में मिलेगी सफलता, मान-सम्मान में होगी वृद्धि 

CM Mohan Yadav Tour: सुबह 11:15 बजे मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में होंगे शामिल। इस बैठक में राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी और संभवतः अहम फैसलों पर मुहर लगेगी। दोपहर 12:30 बजे आयुष विभाग की समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे, जिसमें आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी चिकित्सा व्यवस्थाओं के विकास को लेकर मंथन होगा। दोपहर 01:30 बजे मुख्यमंत्री से मिलने के इच्छुक नागरिकों, प्रतिनिधिमंडलों और अधिकारियों के लिए समय आरक्षित किया गया है।

Read More : CG Train Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें… रेलवे ने एक बार फिर कई ट्रेनों को किया रद्द, यात्रा में जाने से पहले देखें लिस्ट 

CM Mohan Yadav Tour: दोपहर 03:00 बजे लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और मेडिकल एजुकेशन को लेकर अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। शाम 07:00 बजे मुख्यमंत्री निवास में कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करेंगे। संभावना है कि इन चर्चाओं में राज्य की विकास योजनाएं, जनकल्याणकारी नीतियां और प्रशासनिक मुद्दे केंद्र में रहें।

Exit mobile version